सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Accused of beating and poisoning a married woman, report filed against five

Lakhimpur Kheri News: विवाहिता को पीटकर जहर देने का आरोप, पांच पर रिपोर्ट दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Thu, 18 Jun 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Accused of beating and poisoning a married woman, report filed against five
मृतक माधुरी। फाइल फोटो
विज्ञापन
मझगईं। गांव मुरगहा में छोटू की पत्नी माधुरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ससुराल पक्ष के लोग शव को जिला अस्पताल में छोड़कर चले गए। पुलिस ने मृतका की मां की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीलीभीत के हीरपुर निवासी बसंती देवी ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपनी बेटी माधुरी का विवाह पांच वर्ष पूर्व मुरगहा निवासी छोटू के साथ किया था। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही बाइक और 40 हजार रुपये की मांग को लेकर माधुरी को प्रताड़ित किया जाने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, 13 अप्रैल को भी माधुरी के साथ मारपीट की गई थी, जिसका 18 अप्रैल को थाने में समझौता हुआ था। आरोप है कि 15 जून की दोपहर पति सहित ससुराल के रवि, सुमन, रामू और दुगुनी देवी समेत अन्य लोगों ने माधुरी को लाठी-डंडों से पीटने के बाद जहर दे दिया, जिससे उसकी अस्पताल में मौत हो गई।
विज्ञापन

पोस्टमाॅर्टम के बाद शव ननिहाल कोठिया पहुंचने पर परिजनों ने प्राथमिकी दर्ज होने तक अंतिम संस्कार से इनकार कर दिया। थाना प्रभारी अनिल कुमार पंकज ने बताया कि तहरीर के आधार पर पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इसके बाद दोपहर में शव का अंतिम संस्कार करा दिया गया।
---
मुरगहा में विवाहिता की मौत के मामले में पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
- जितेंद्र सिंह परिहार, सीओ पलिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed