सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Final report filed in the case of missing jewellery from Sadar Malkhana

Lakhimpur Kheri News: सदर मालखाने से जेवरात गायब होने के मामले में अंतिम रिपोर्ट दाखिल

संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Thu, 18 Jun 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Final report filed in the case of missing jewellery from Sadar Malkhana
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शहर कोतवाली के सदर मालखाने से मुकदमे से संबंधित जेवरात गायब होने के मामले में पुलिस ने विवेचना पूरी कर अंतिम रिपोर्ट न्यायालय में दाखिल कर दी है।

जांच में सामने आया कि मृतका के शव से मिले कपड़ों और जेवरात की पीएम पोटली तत्कालीन हेड मोहर्रिरों के कार्यकाल के दौरान मालखाने से गायब हुई थी। मामले में उत्तरदायी दोनों कर्मचारियों का निधन हो चुका है, इसलिए उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई संभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक पवन गौतम ने बताया कि तत्कालीन हेड मोहर्रिर सुधीर कुमार की तहरीर पर वर्ष 2025 में कोतवाली सदर में धारा 409 भादवि के तहत अज्ञात तत्कालीन हेड मोहर्रिर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। इसकी विवेचना उपनिरीक्षक अरविंद कुमार तिवारी ने की।
विज्ञापन

जांच में पता चला कि मामला वर्ष 2007 के मुकदमा संख्या 5143/2007 से जुड़ा है। इस मुकदमे में मृतका के शव से मिले कपड़ों और जेवरात की पीएम पोटली मालखाने में जमा कराई गई थी। उस समय मालखाने का प्रभार हेड मोहर्रिर चंद्रिका प्रसाद के पास था। वर्ष 2009 में उनकी मृत्यु हो गई। उनके बाद नियुक्त हेड मोहर्रिर रामबक्श पाल का भी निधन हो चुका है।
अभिलेखों के अनुसार, बाद में नियुक्त हेड मोहर्रिर संजय सिंह को उक्त पीएम पोटली का चार्ज प्राप्त नहीं हुआ था। विवेचना में यह प्रमाणित हुआ कि पीएम पोटली चंद्रिका प्रसाद और रामबक्श पाल के कार्यकाल के दौरान ही मालखाने से गायब हुई थी।
एएसपी पवन गौतम ने बताया कि दोनों कर्मचारियों के निधन के कारण उनके विरुद्ध कार्रवाई संभव नहीं है। ऐसे में वैधानिक प्रक्रिया का पालन करते हुए अंतिम रिपोर्ट न्यायालय में प्रेषित कर विवेचना समाप्त कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed