सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Four Nepalese men caught with brown sugar and hashish

Lakhimpur Kheri News: ब्राउन शुगर और चरस के साथ चार नेपाली लोग पकड़े

संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Thu, 18 Jun 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Four Nepalese men caught with brown sugar and hashish
विज्ञापन
धनगढ़ी (नेपाल)। कैलाली जिले में पुलिस ने बुधवार को अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए चार नेपाली लोगों को ब्राउन शुगर और चरस के साथ पकड़ा गया।

भारत-नेपाल सीमा से लगे क्षेत्रों में नशे की तस्करी और सेवन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पिछले एक वर्ष में 270 से अधिक तस्कर और सेवनकर्ता गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
कैलाली जिले के डीएसपी योगेंद्र तिमिलसिना ने बताया कि वैशाख माह में ही आठ युवतियों समेत 70 लोगों पर मुकदमे दर्ज किए गए हैं। अब तक 440 ग्राम ब्राउन शुगर, 24 किलो चरस, भारी मात्रा में गांजा और नाइट्रोवेट जैसी प्रतिबंधित नशीली दवाएं बरामद की जा चुकी हैं। पिछले सप्ताह धनगढ़ी में एक भारतीय और एक नेपाली के पास से 145 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को हसुलिया थाना पुलिस ने कैलारी गांव पालिका के बड़ी पलिया क्षेत्र से आशाराम चौधरी और अरमान चौधरी को 180 मिलीग्राम ब्राउन शुगर व छह ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया। वहीं निराजन चौधरी को 70 मिलीग्राम ब्राउन शुगर के साथ पकड़ा गया। उधर, लम्कीचूहा नगर पालिका के मालभंगा ग्राम से एक किशोर को 660 मिलीग्राम ब्राउन शुगर के साथ हिरासत में लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed