{"_id":"6a32e9717151550bda0db4b8","slug":"a-glimpse-of-the-development-and-plans-at-willoughby-plains-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1036-177789-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: विलोबी मैदान में विकास और योजनाओं की झलक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: विलोबी मैदान में विकास और योजनाओं की झलक
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 18 Jun 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
लाभार्थियों को आवास की चाभी देते हुए जनप्रतिनिधि व सीडीओ। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर विलोबी मैदान में आयोजित तीन दिवसीय प्रदर्शनी का उद्घाटन भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता, पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी और प्रदेश मंत्री अर्चना मिश्रा ने संयुक्त रूप से किया।
जिला प्रशासन और सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित प्रदर्शनी में महिलाओं, युवाओं और गरीबों के उत्थान से जुड़ी योजनाओं के साथ एक्सप्रेस-वे, मेडिकल कॉलेज, धार्मिक स्थलों के विकास और कानून-व्यवस्था से संबंधित उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया।
कार्यक्रम में धात्री महिलाओं की गोदभराई, बच्चों का अन्नप्राशन, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत टूलकिट वितरण तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को लाभ प्रदान किए गए। सीएम युवा उद्यमी योजना के तहत पांच-पांच लाख रुपये के डेमो चेक भी वितरित किए गए।
विज्ञापन
प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चित्रों से सजा सेल्फी प्वाइंट तथा एलईडी वैन पर प्रदर्शित विकास यात्रा की वीडियो फिल्म लोगों के आकर्षण का केंद्र रही।
प्रदेश मंत्री अर्चना मिश्रा ने कहा कि महिलाओं, युवाओं और गरीबों के उत्थान के लिए सरकार ने कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने कहा कि देश और प्रदेश आत्मनिर्भरता तथा विकास की नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहे हैं। पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी ने कहा कि सरकार ने गरीब, किसान, महिला और युवा को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य किया है।
सीडीओ अभिषेक कुमार ने कहा कि प्रदर्शनी का उद्देश्य सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाना है। उन्होंने विभागों को अधिक से अधिक लोगों को योजनाओं से जोड़ने और जागरूकता बढ़ाने के निर्देश दिए।
प्रदर्शनी 20 जून तक चलेगी। इस अवसर पर डीडीओ गजेंद्र प्रताप सिंह, पीडी डीआरडीए सतीश पाण्डेय, डीपीआरओ विशाल सिंह, डीसी-एनआरएलएम जितेंद्र कुमार मिश्र, एडीआईओ नरेंद्र कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।