सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Fire Breaks Out in Oxygen Cylinder at Child Care Hospital Staff Brings It Under Control in Time Averting Majo

Korba: चाइल्ड केयर हॉस्पिटल में ऑक्सीजन सिलेंडर में लगी आग, समय रहते पाया स्टॉफ ने काबू, बड़ा हादसा टला

अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Sun, 03 May 2026 08:15 PM IST
विज्ञापन
सार

कोरबा के निहारिका स्थित चाइल्ड केयर सेंटर डॉक्टर हरीश नायक के हॉस्पिटल में रविवार को बड़ा हादसा होते-होते टल गया। अस्पताल के ऑक्सीजन सप्लाई सिस्टम से जुड़े एक सिलेंडर में अचानक लीकेज होने लगा और आग लग गई।

Fire Breaks Out in Oxygen Cylinder at Child Care Hospital Staff Brings It Under Control in Time Averting Majo
korba
विज्ञापन

विस्तार

कोरबा के निहारिका स्थित चाइल्ड केयर सेंटर डॉक्टर हरीश नायक के हॉस्पिटल में रविवार को बड़ा हादसा होते-होते टल गया। अस्पताल के ऑक्सीजन सप्लाई सिस्टम से जुड़े एक सिलेंडर में अचानक लीकेज होने लगा और आग लग गई। गनीमत रही कि अस्पताल कर्मियों की सूझबूझ से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, वरना बड़ा नुकसान हो सकता था।

Trending Videos


जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर अस्पताल परिसर में अचानक धमाके की आवाज आई। ऑक्सीजन सप्लाई ज्वाइंट सिस्टम लीकेज होने लगा उसके बाद आग लग गई। जिस स्थान पर यह घटना हुई, वहीं से नवजात और गंभीर बच्चों को लाइफ सपोर्ट के रूप में ऑक्सीजन दी जाती है।आक्सीजन में आग लगते ही अस्पताल में भर्ती बच्चों के परिजनों और स्टाफ में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


धमाके के तुरंत बाद अस्पताल कर्मियों ने हिम्मत दिखाते हुए फायर सेफ्टी के प्राथमिक उपाय अपनाए। मौजूद लोगों की मदद से आग को फैलने से रोक लिया गया। कुछ ही मिनटों में आग पर काबू पा लिया गया। समय पर कार्रवाई होने से अस्पताल में भर्ती किसी भी बच्चे या स्टाफ को नुकसान नहीं पहुंचा। स्थानीय लोगों का कहना है कि चाइल्ड केयर सेंटर जैसे संवेदनशील स्थानों पर ऑक्सीजन सिलेंडर और अन्य मेडिकल उपकरणों की नियमित जांच बेहद जरूरी है। सुरक्षा मानकों में जरा सी चूक भी जानलेवा साबित हो सकती है। बताया जा रहा है कि जिस कमरे में ऑक्सीजन सप्लाई हो।रहा था वहां लगभग 14 से 16 छोटे बच्चे थे।जिनके परिजन आग लगने के बाद हड़बड़ा गए और चिंता जाहिर करने लगे।

वह इस मामले में अस्पताल प्रबंधन की ओर से डॉक्टर मानस नायक ने बताया कि इस घटना के बाद तत्काल स्टाफ के द्वारा फायर सेफ्टी का उपयोग कर आग पर काबू पा लिया गया इसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई है सभी बच्चे सुरक्षित हैं। जिला स्वास्थ्य अधिकारी एस एन केसरी ने बताया कि नर्सिंग एक्ट के तहत अस्पताल में जो नियम है उसे लेकर फायर सेफ्टी को फॉलो करनी है उसे पालन करते हुए समय-समय पर उपकरणों की जांच करनी चाहिए प्रबंधन को ईश्वर ध्यान देने की जरूरत है बाकी समय रहते आप पर काबू पाया जा सके।

हादसे के बाद अस्पताल में कुछ देर के लिए ऑक्सीजन सप्लाई बाधित रही, लेकिन वैकल्पिक व्यवस्था कर बच्चों को तुरंत ऑक्सीजन सपोर्ट दिया गया। घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सभी निजी अस्पतालों को सुरक्षा ऑडिट के निर्देश दिए हैं।

korba

korba

 

korba

korba

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed