{"_id":"69f8181557f4bb0cca0ff665","slug":"428-litres-of-liquor-seized-28-accused-arrested-in-2-days-vehicles-equipment-confiscated-sp-illegal-trade-wont-be-tolerated-korba-news-c-1-1-noi1487-4240590-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Korba News: दो दिन में 428 लीटर शराब जब्त, 28 आरोपी गिरफ्तार, वाहन और उपकरण भी जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba News: दो दिन में 428 लीटर शराब जब्त, 28 आरोपी गिरफ्तार, वाहन और उपकरण भी जब्त
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: कोरबा ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 09:42 AM IST
विज्ञापन
korba
विज्ञापन
कोरबा पुलिस ने 'सजग कोरबा, सतर्क कोरबा' अभियान के तहत अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में 2 और 3 मई को जिले भर में विशेष अभियान चलाकर अवैध शराब बनाने, बेचने और परिवहन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की गई। दो दिन में कुल 26 प्रकरण दर्ज कर 28 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और 428.94 लीटर अवैध शराब जब्त की गई।
Trending Videos
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं समस्त एसडीओपी के मार्गदर्शन में जिले के सभी थाना-चौकी क्षेत्रों में लगातार दबिश दी गई। पुलिस टीमों ने जंगल और ग्रामीण इलाकों में सर्च अभियान चलाकर छिपाकर रखी गई महुआ शराब और भट्टियों को चिन्हित किया। मौके पर ही कई अवैध महुआ शराब भट्टियों को नष्ट कर संरचनाएं तोड़ दी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
कार्रवाई के दौरान शराब बनाने में इस्तेमाल बर्तन, ड्रम एवं अन्य उपकरण जब्त किए गए। अवैध परिवहन में इस्तेमाल किए जा रहे टू-व्हीलर वाहन भी पुलिस ने जब्त किए हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(1) एवं 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज किए गए हैं।
पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने कहा कि जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अवैध शराब के कारोबार को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।


