सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Theft at Advocate Residence Solved Jewelry and Cash Worth 8 Lakh Recovered Six Arrested in Korba

Korba : अधिवक्ता के मकान में हुई चोरी का किया खुलासा, 8 लाख के जेवरात नगदी बरामद, छह गिरफ्तार

अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Sat, 02 May 2026 08:46 PM IST
विज्ञापन
सार

कोरबा में कटघोरा पुलिस ने एक साल पुरानी चोरी की बड़ी वारदात का खुलासा किया है। अधिवक्ता के सूने मकान में हुई चोरी के मामले में 4 नए आरोपियों और चोरी का माल खरीदने वाले व्यापारी को गिरफ्तार किया गया है।

Theft at Advocate Residence Solved Jewelry and Cash Worth 8 Lakh Recovered Six Arrested in Korba
korba
विज्ञापन

विस्तार

कोरबा में कटघोरा पुलिस ने एक साल पुरानी चोरी की बड़ी वारदात का खुलासा किया है। अधिवक्ता के सूने मकान में हुई चोरी के मामले में 4 नए आरोपियों और चोरी का माल खरीदने वाले व्यापारी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से सोने-चांदी के जेवर, सोने का बिस्किट और नगदी समेत करीब 8 लाख रुपये का माल बरामद हुआ है। कुल 6 आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

Trending Videos


पुरानी बस्ती कटघोरा निवासी अधिवक्ता राकेश पांडेय के सूने मकान का ताला तोड़कर अज्ञात आरोपियों ने चोरी की थी। घर से लगभग 10 तोला सोने के जेवर, जिसमें रानी हार सेट, झुमके, सोने की चेन, चांदी की पायल और नगदी रकम पार कर दी गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर टीम जांच में जुटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने पहले अमित खांडे और गौतम कुमार जांगड़े को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में दोनों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर चोरी करना कबूल किया। इसके बाद पुलिस ने मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी।

जांच के दौरान पुलिस ने सुशील शुक्ला, गणेश दास, अनिल नामदेव और चांपा निवासी व्यापारी हिमेश सोनी को गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया कि चोरी के जेवर आरोपियों ने व्यापारी हिमेश सोनी को बेच दिए थे। पुलिस टीम ने सभी को जांजगीर-चांपा जिले के चांपा क्षेत्र से पकड़ा।

आरोपियों की निशानदेही पर 10 ग्राम सोने का मंगलसूत्र लॉकेट, 2 जोड़ी चांदी की पायल, करीब 3 तोला सोने का बिस्किट, नगदी और पहले बरामद रानी हार सेट, झुमका, सोने की चेन समेत कुल 8 लाख रुपये का मशरूका जब्त किया गया। थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी ने बताया कि सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। कटघोरा पुलिस ने नागरिकों से घर से बाहर जाते समय सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने, CCTV चालू रखने और संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल देने की अपील की है। कोरबा पुलिस “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत अपराधियों पर सख्त कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed