{"_id":"69d3777c0b766ff09107a8df","slug":"drunk-man-stripped-and-beaten-video-goes-viral-korba-news-c-1-1-noi1487-4132090-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG News: छत्तीसगढ़ में टूटी हैवानियत की हद, युवक को सड़क पर नग्न हालत में दौड़ा-दौड़ाकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG News: छत्तीसगढ़ में टूटी हैवानियत की हद, युवक को सड़क पर नग्न हालत में दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: कोरबा ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 03:48 PM IST
विज्ञापन
सार
कोरबा में युवक ने शराब पीने के लिए अपने दोस्त की बाइक बेच दी। इसके बाद नाराज दोस्त ने युवक को निर्वस्त्र करके सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर बुरी तरह पीटा। मारपीट का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
युवक की बेरहमी से पिटाई
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
दर्री थाना क्षेत्र के एनटीपीसी कावेरी विहार कॉलोनी में एक युवक की बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह घटना लगभग 30 मार्च 2026 के आसपास की बताई जा रही है।
Trending Videos
पीड़ित युवक का नाम अमरदास है, जो कावेरी विहार सर्वेंट क्वार्टर में रहता है। उसकी पत्नी अधिकारियों के घरों में साफ-सफाई का काम करती है। बताया जा रहा है कि अमरदास शराब पीने का आदी है और घटना के समय वह नशे में था। उसने अपने एक परिचित की बाइक ली और शराब पीने चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
वह वापस तो लौटा, लेकिन बाइक लेकर नहीं आया। इसके बाद बाइक के मालिक ने अमरदास की जमकर पिटाई कर दी। उसे इतना पीटा गया कि उसके कपड़े तक निकाल दिए गए। सड़क पर दौड़ा-दौड़ा कर उसे नग्न हालत में पीटा गया। राहगीरों की नजर पड़ने पर युवक को रोका गया। लोगों ने घटनाक्रम की जानकारी ली, तब पता चला कि उसने गाड़ी बेच दी थी।
इस घटना के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। युवक खून से लथपथ इधर-उधर भागने लगा। लोगों ने उसे कॉलोनी से कहीं और जाने के लिए कहा। कई लोग कॉलोनी में आना-जाना कर रहे थे, जिसमें युवतियां और महिलाएं भी शामिल थीं। लोगों ने तत्काल पुलिस हेल्पलाइन 112 को सूचना दी।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। दर्री थाना प्रभारी आशीष सिंह ने बताया कि इस मामले में शिकायत दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।