{"_id":"6a804435d85474a9ab0cf02d","slug":"fire-breaks-out-at-plywale-by-ssai-glass-shop-short-circuit-suspected-2-fire-tenders-brought-blaze-under-control-in-time-major-incident-averted-korba-news-c-1-1-noi1487-4615224-2026-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Korba News: बंद दुकान से उठी लपटें, प्लाई-ग्लास के सामान में लगी आग; समय पर पहुंची दमकल ने बचाया बड़ा नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba News: बंद दुकान से उठी लपटें, प्लाई-ग्लास के सामान में लगी आग; समय पर पहुंची दमकल ने बचाया बड़ा नुकसान
Sat, 15 Aug 2026 05:40 PM IST
कोरबा ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: कोरबा ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2026 05:40 PM IST
सार
आज शनिवार सुबह कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित डीडी रोड पर स्थित Plywale BY SSAI GLASS की दुकान में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
दुकान पर शॉर्ट सर्किट से लगी आग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरबा जिले में आज शनिवार सुबह कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित डीडी रोड पर स्थित Plywale BY SSAI GLASS की दुकान में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। सीएसईबी ग्राउंड में 15 अगस्त के कार्यक्रम के लिए खड़ी दमकल वाहन को तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, वरना बड़ी घटना घट सकती थी।
जानकारी के अनुसार, मार्निंग वॉक पर निकले लोगों और राहगीरों की नजर दुकान से धुआं निकलता देख पड़ी। देखते ही देखते दुकान के बोर्ड और अंदर से लपटें उठने लगीं। दुकान में प्लाई, ग्लास और अन्य ज्वलनशील सामान रखे होने के कारण आग तेजी से फैलने का अंदेशा था। घटना की सूचना दुकान के संचालक ने तुरंत दमकल विभाग को दी।
सीएसईबी ग्राउंड में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के लिए दमकल वाहन पहले से तैनात थी, उसे तत्काल डीडी रोड के लिए रवाना किया गया। कुछ ही देर में एक और दमकल वाहन मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। करीब 20-25 मिनट की मशक्कत के बाद आग पूरी तरह बुझाई जा सकी।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों के मुताबिक आग लगने की वजह बोर्ड में शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। सुबह दुकान बंद थी, इसलिए अंदर कोई मौजूद नहीं था। समय रहते सूचना मिलने और दमकल के तुरंत पहुंचने से आसपास की अन्य दुकानों तक आग नहीं फैल पाई। आग की खबर फैलते ही डीडी रोड पर राहगीरों और दुकानदारों की भीड़ लग गई। पुलिस को भी मौके पर पहुंचकर भीड़ को नियंत्रित करना पड़ा। कुछ देर के लिए आवागमन भी प्रभावित हुआ। गनीमत रही कि जनहानि नहीं हुई।
कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। दुकान में रखे सामान और फर्नीचर को काफी नुकसान पहुचने की आशंका है। आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।