फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CRPF Barsur organized a mass singing event and a Tiranga Yatra to mark the 150th anniversary of the 'Vande Mat

Jagdalpur: बारसूर में गूंजा वंदे मातरम्, तिरंगे के साथ सीआईपीएफ जवानों और विद्यार्थियों ने निकाली भव्य यात्रा

Sat, 15 Aug 2026 05:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 15 Aug 2026 05:21 PM IST
सार

195वीं बटालियन सीआरपीएफ बारसूर के द्वारा वंदे मातरम गीत के 150 वर्ष पूरी होने पर सामूहिक गायन के साथ ही तिरंगा यात्रा भी निकाली गई। इस दौरान छात्र छात्राओं को पुरुस्कार का भी वितरण किया गया।

विज्ञापन
CRPF Barsur organized a mass singing event and a Tiranga Yatra to mark the 150th anniversary of the 'Vande Mat
195वीं बटालियन सीआरपीएफ ने 'वंदे मातरम्' गीत के 150 वर्ष पूरे होने पर तिरंगा यात्रा निकली गई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता के संदेश के साथ छत्तीसगढ़ के बारसूर में 195वीं बटालियन सीआरपीएफ ने 'वंदे मातरम्' गीत के 150 वर्ष पूरे होने पर तिरंगा यात्रा निकली गई। साथ ही सामूहिक गायन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जवानों, शिक्षकों और विद्यार्थियों की भागीदारी से निकली इस यात्रा में पूरे रास्ते देशभक्ति के नारे गूंजी।
विज्ञापन


कार्यक्रम की शुरुआत मालेवाही से हुई, जहां 195वीं बटालियन के कमांडेंट अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में अधिकारियों और जवानों ने तिरंगा बाइक रैली निकाली। रैली सातधार होते हुए 195वीं बटालियन के मुख्यालय पहुंची और इसके बाद पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय पहुंची।
विज्ञापन


विद्यालय परिसर में सीआरपीएफ जवानों, शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने एक साथ ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन किया। इस दौरान कमांडेंट अनिल कुमार सिंह ने विद्यार्थियों और जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि तिरंगा देश के गौरव, एकता और अखंडता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रध्वज हमें उन स्वतंत्रता सेनानियों और वीर जवानों के त्याग की याद दिलाता है, जिन्होंने देश की आजादी और सुरक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया। इसके बाद तिरंगा यात्रा बारसूर शहीद चौक तक पहुंची। यहां स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम विद्यालय और स्वामी आत्मानंद बालिका विद्यालय के शिक्षक एवं विद्यार्थी भी यात्रा में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


रैली में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, शिक्षक और सीआरपीएफ जवान हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए। भारत माता की जय और देशभक्ति के नारों से माहौल पूरी तरह राष्ट्रप्रेम से भर गया। आयोजन के दौरान विद्यार्थियों को विभिन्न गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन के लिए पुरस्कार भी प्रदान किए गए। तिरंगा यात्रा के जरिए युवाओं और आम नागरिकों को देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता, अखंडता और राष्ट्रध्वज के सम्मान का संदेश दिया गया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed