सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Governor Raman Deka Attends Final Day of Hanuman Katha Mass Marriage Ceremony Held for 108 Differently-abled a

Korba : हनुमंत कथा के अंतिम दिन पहुंचे राज्यपाल रमन डेका, 108 निःशक्त व गरीब कन्याओं का सामूहिक विवाह

अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Wed, 01 Apr 2026 08:25 PM IST
विज्ञापन
सार

कोरबा के ढपढप में दिव्य हनुमत कथा का भव्य समापन हुआ, जिसमें लाखों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। छत्तीसगढ़ के महामहिम राज्यपाल रमन डेका भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए और पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से मुलाकात की।

Governor Raman Deka Attends Final Day of Hanuman Katha Mass Marriage Ceremony Held for 108 Differently-abled a
korba - फोटो : credit
विज्ञापन

विस्तार

कोरबा के ढपढप में दिव्य हनुमत कथा का भव्य समापन हुआ, जिसमें लाखों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। छत्तीसगढ़ के महामहिम राज्यपाल रमन डेका भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए और पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से मुलाकात की। इस अवसर पर 108 निःशक्त और गरीब कन्याओं का सामूहिक विवाह भी हुआ, जो आस्था का केंद्र बना। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि कोरबा ऊर्जा नगरी है, जो पूरे देश को प्रकाशित करती है। उन्होंने युवाओं को हिंदुत्व की चार धारा से जुड़कर जागने का संदेश दिया।

Trending Videos


कार्यक्रम में दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंचे थे, और कथा स्थल पर भक्ति और श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। यह आयोजन न केवल आध्यात्मिक जागरूकता का प्रतीक था, बल्कि सामाजिक समरसता और सेवा का भी उदाहरण था। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के प्रवचन ने लोगों को जीवन के सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। इस भव्य आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई और साधुवाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि अपना घर सेवा परिवार बहुत अच्छा सेवा कार्य किया। सामूहिक विवाह का आयोजन का कार्यकाल एक पुनीत काम किया है। जहां दामाद और बेटियों को आशीर्वाद देते हुए उज्जैन भविष्य की कामना की। कोरबा ऊर्जाधानी है और यहां के लोग काफी अच्छे हैं और कोरबा वह फिर से आएंगे। कोरबा पूरे देश को प्रकाशित करता है। देश को युवा भक्ति को लेकर जाग रहे।

वही राज्यपाल रमेन डेका आज कटघोरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ढपढप-बांकीमोंगरा में आयोजित दिव्य श्री हनुमंत कथा एवं 108 दिव्यांग एवं निर्धन कन्याओं के सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने नवविवाहित जोड़ों से भेंट की और उनके सुखमय जीवन के लिए आशीर्वाद दिया। इस दौरान उन्होंने सभी नवविवाहित जोड़ों को सम्मान स्वरूप पाँच हजार रुपये की राशि प्रदान करने की घोषणा भी की। राज्यपाल डेका से कथावाचक पं. श्री धीरेंद्र शास्त्री ने भी सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत सहित अन्य अधिकारी एवं आयोजन समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

korba

korba- फोटो : credit

 

korba

korba- फोटो : credit

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed