{"_id":"6a828750bcd546ca6c0df85d","slug":"head-on-collision-between-two-bikes-in-katghora-3-injured-2-in-critical-condition-nagar-sena-team-returning-from-bango-saves-lives-shifted-to-hospital-with-help-of-112-korba-news-c-1-1-noi1487-4619527-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Korba News: सुनसान सड़क पर घायल पड़े थे 3 युवक, बांगो डैम से लौट रही नगर सेना की टीम बनी फरिश्ता, जान बची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba News: सुनसान सड़क पर घायल पड़े थे 3 युवक, बांगो डैम से लौट रही नगर सेना की टीम बनी फरिश्ता, जान बची
Mon, 17 Aug 2026 10:48 AM IST
कोरबा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
Published by: कोरबा ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 10:48 AM IST
सार
सुनसान सड़क पर दर्द से तड़प रहे तीन बाइक सवारों के लिए नगर सेना की टीम फरिश्ता बनकर पहुंची। जेजरा चौक के पास दो बाइकों की भिड़ंत के बाद घायल सड़क किनारे गिरे हुए थे। टीम ने तुरंत 112 की मदद ली और सभी को अस्पताल पहुंचाया, इनमें दो की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
बाइकों की भिड़ंत में तीन घायल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कटघोरा थाना क्षेत्र के जेजरा चौक के पास रविवार रात दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में तीन युवक घायल हो गए। टक्कर के बाद घायल सुनसान सड़क किनारे अंधेरे में पड़े रहे। इसी दौरान बांगो डैम से रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा कर लौट रही जिला नगर सेना की टीम की नजर घायलों पर पड़ी। टीम ने तुरंत मदद करते हुए 112 की सहायता से घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार दोनों बाइक विपरीत दिशा से आ रही थीं और जेजरा चौक के पास आमने-सामने टकरा गईं। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक क्षतिग्रस्त हो गईं और सवार सड़क पर जा गिरे। आसपास कोई मौजूद नहीं होने के कारण घायल कुछ समय तक सड़क किनारे पड़े रहे। नगर सेना की टीम ने मौके पर पहुंचकर घायलों को प्राथमिक उपचार दिया और 112 की मदद से उन्हें कटघोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: CG: जिसे मृत समझकर कर दिया अंतिम संस्कार, वही युवक जिंदा मिला; 28 जुलाई को मिला शव आखिर किसका था?
विज्ञापन
चिकित्सकों के अनुसार हादसे में घायल तीन युवकों में से दो की हालत गंभीर है। दोनों को बेहतर उपचार के लिए रेफर किया गया है, जबकि तीसरे घायल की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। हादसे की सूचना के बाद पुलिस ने दोनों बाइकों को जब्त कर लिया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि दुर्घटना की परिस्थितियों का पता लगाया जा सके। हादसे की सूचना पर घायलों के परिजन अस्पताल पहुंचे।
स्थानीय लोगों के अनुसार रात के समय सुनसान इलाके में हादसा होने के कारण घायलों को तत्काल मदद नहीं मिल पाती तो स्थिति गंभीर हो सकती थी। पुलिस ने वाहन चालकों से रात में सावधानी से वाहन चलाने, तेज रफ्तार से बचने और हेलमेट का अनिवार्य रूप से इस्तेमाल करने की अपील की है।