फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Nitin Navin new team announced: These leaders Involved from Chhattisgarh BJP

नितिन नवीन की नई टीम घोषित: छत्तीसगढ़ बीजेपी से इन नेताओं की मिली राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जगह, देखें लिस्ट

Mon, 17 Aug 2026 03:57 PM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: Lalit Kumar Singh Updated Mon, 17 Aug 2026 03:57 PM IST
सार

Nitin Navin new team announced: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को पार्टी के नए राष्ट्रीय पदाधिकारियों के नामों का एलान कर दिया है। पार्टी की ओर से जारी सूची के मुताबिक, नई टीम में कई वरिष्ठ नेताओं को अहम जिम्मेदारियां दी गई हैं।

विज्ञापन
Nitin Navin new team announced: These leaders Involved from Chhattisgarh BJP
बीेजेपी नेत्री रुप कुमारी चौधरी, बीेजपी नेता दीपक म्यस्के - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

Nitin Navin new team announced: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को पार्टी के नए राष्ट्रीय पदाधिकारियों के नामों का एलान कर दिया है। पार्टी की ओर से जारी सूची के मुताबिक, नई टीम में कई वरिष्ठ नेताओं को अहम जिम्मेदारी दी गई है। इस लिस्ट में छत्तीसगढ़ बीजेपी से दो नेताओं को मौका मिला है। नई टीम में छत्तीसगढ़ से सांसद रुप कुमारी चौधरी को महिला मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। 

विज्ञापन




इसके साथ ही दीपक म्हस्के को सोशल मीडिया संजोजक की कमान सौंपी गई है। ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं। नई टीम में छत्तीसगढ़ से इस बार कम नेताओं को अहमियत दी गई है। पिछली बार की कार्यकारिणी में पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह, सरोज पांडेय, लता उसेंडी समेत कई नेताओं को महत्व दिया गया था, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ है। ऐसे में माना जा रहा है कि बीजेपी का इस समय पूरा फोकस उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों पर हैं। यूपी में अगले साल 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में वहां के नेताओं पर फोकस किया गया है। 
विज्ञापन




रुप कुमारी चौधरी
महासमुंद सांसद रूप कुमारी चौधरी को बीजेपी महिला का मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने से छत्तीसगढ़ प्रदेश संगठन के लिए बड़ी कामयाबी मानी जा रही है। राज्य के बीजेपी संगठन में इसे पार्टी के भीतर मजबूती और महिला नेतृत्व को बढ़ावा देने के रूप में देखा जा रहा है। सांसद रूप कुमारी चौधरी छत्तीसगढ़ की अनुभवी और जमीन से जुड़ी महिला नेत्री हैं। वह प्रदेश की राजनीति में कई संगठनात्मक पदों पर सेवाएं दे चुकी हैं। महिला सशक्तिकरण समेत कई मुद्दों पर आक्राम रहती हैं। पार्टी ने उनकी इस रणनीति को ध्यान में रखते हुए महिला मोर्चा की अहम जिम्मेदारी दी है। 5 जुलाई 1976 को जन्मीं रुप कुमारी ने राजनीति विज्ञान से बीए किया है। वहीं उक्त विषय से एमए भी किया है। उनके पति ओमप्रकाश चौधरी हैं। वह ग्राम हर्राटार, पोस्ट-सराईपाली, जिला महासमुन्द के पूर्व निवासी हैं। वर्तमान में  वार्ड क. 6, बसना जिला महासमुन्द में रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




देखें राजनीतिक सफर 

  • 2005: जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्र. 13 (सराईपाली विधान सभा)
  • 2006: कार्यकारिणी सदस्य भाजपा, जिला महासमुन्द
  • 2007 : सदस्य प्राथमिक सोसायटी, केजुवां
  • 2009 : प्रतिनिधि राज्य सहकारी संघ, रायपुर
  • 2010: जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्र.12 (बसना विधान सभा)
  • 2011: जिला महामंत्री भाजपा महिला मोर्चा, महासमुन्द
  • 2013 : विधायक बसना विधानसभा
  • 2014: प्रदेश मंत्री भाजपा छ.ग.
  • 2015: संसदीय सचिव छ.ग. शासन (महिला एवं बाल विकास मंत्रालय)
  • 2019: जिलाध्यक्ष भाजपा, महासमुन्द
  • 2024 से अब तक सांसद महासमुन्द-लोकसभा
  • 2025: से अब तक उपाध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़
  • 2026: और अब नया दायित्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, (महिला मोर्चा)  बीजेपी

 



दीपक म्हस्के
दूसरी ओर दीपक म्हस्के को राष्ट्रीय सोशल मीडिया संयोजक का दायित्व देकर भाजपा ने डिजिटल रणनीति को को और भी मजबूत कर लिया है। क्योंकि म्हस्के काफी समय से पार्टी के सोशल मीडिया कैंपेन और डिजिटल मामलों में सक्रिय रहे हैं। वे बीजेपी के तकनीकी रूप से तेज-तर्रार युवा नेता हैं। उन्होंने पार्टी के डिजिटल और सोशल मीडिया विंग को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई है।


 


देखें राजनीतिक सफर 

  • 15 मार्च 1968 को जन्मे दीपक म्यस्के छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विस कारपोरेशन  (राज्य मंत्री दर्जा) छत्तीसगढ़ सरकार की जिम्मेदारी देख चुके हैं। वे छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्य प्रवक्ता रह चुके हैं।
  • वे इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड (पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अधीन एक केंद्रीय सरकारी उद्यम) के बोर्ड में गैर-सरकारी/स्वतंत्र निदेशक के रूप में कार्यरत  रहे हैं।
  • वे भाजपा के राष्ट्रीय सदस्य के रूप में सोशल मीडिया और पार्टी संचार भूमिकाओं में सक्रिय हैं।
  • अपने करियर के आरंभ में, उन्होंने कुछ वर्षों तक कॉलेज में रसायन विज्ञान के प्रोफेसर के रूप में कार्य किया।
  • उन्हें कृषि फसलों और जैविक खेती में 35+ वर्षों का अनुभव रखने वाले एक उत्साही कृषक के रूप में कार्यरत हैं ।
  • उन्हें डेटा संग्रह, विश्लेषण और शासन संबंधी भूमिकाओं में रुचि है।



देखें बीजेपी की सूची





विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed