फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Trainee DSP's gunman shoots himself with service rifle; treatment underway.

CG: प्रशिक्षु डीएसपी के गनमैन ने सर्विस रायफल से खुद को गोली मारी, पारिवारिक विवाद से था परेशान; इलाज जारी

Mon, 17 Aug 2026 04:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 17 Aug 2026 04:28 PM IST
सार

जगदलपुर में प्रशिक्षु डीएसपी के गनमैन आरक्षक विजय जेना ने पारिवारिक विवाद के चलते सोमवार को अपनी इंसास रायफल से खुद को गोली मार ली। गोली कंधे को छूकर निकल गई। घायल विजय का महारानी अस्पताल में इलाज जारी है और हालत खतरे से बाहर है।

विज्ञापन
Trainee DSP's gunman shoots himself with service rifle; treatment underway.
गनमैन विजय जेना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जगदलपुर शहर के पथरागुड़ा में रहने वाले प्रशिक्षु डीएसपी के गनमैन आरक्षक ने सोमवार दोपहर अपनी सर्विस रायफल से खुद को गोली मार ली। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। जानकारी मिलते ही कोतवाली थाना प्रभारी सहित पुलिस स्टाफ मौके पर पहुंचा और घायल आरक्षक को उपचार के लिए महारानी अस्पताल ले जाया गया।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, प्रशिक्षु डीएसपी सुमित चंद्रा के गनमैन के रूप में तैनात 30 वर्षीय आरक्षक विजय जेना पिछले कुछ दिनों से पारिवारिक विवाद के चलते परेशान था। उसने इस संबंध में विभाग के कुछ कर्मचारियों को भी जानकारी दी थी। सोमवार को घर में एक बार फिर विवाद होने के बाद विजय ने अपने पास रखी इंसास रायफल से खुद को गोली मार ली।

विज्ञापन


पढे़ं: छत्तीसगढ़ बीजेपी से इन नेताओं की मिली राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जगह, देखें लिस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

गोली चलने की आवाज सुनकर परिवार और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। विजय को घायल अवस्था में तत्काल महारानी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

अधिकारियों के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा हुआ है। विजय ने रायफल को कंधे पर टिकाकर गोली चलाई थी। गोली कंधे को छूते हुए बाहर निकल गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होने से बच गया। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। आला अधिकारियों की टीम महारानी अस्पताल में मौजूद है और चिकित्सकों से लगातार घायल आरक्षक के स्वास्थ्य की जानकारी ले रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed