सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   intoxicated youth committed inhumane act against innocent five-year-old child In Korba

कोरबा में दरिंदगी: पांच साल के मासूम के साथ की अमानवीय हरकत, चीख-पुकार मची तो भागा आरोपी; हालत गंभीर

अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Tue, 31 Mar 2026 03:00 PM IST
विज्ञापन
सार

कोरबा में शनिवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गांव में रहने वाला 26 वर्षीय युवक शराब के नशे में धुत था, उसने खेल रहे पांच साल के मासूम बच्चे को पास बुलाकर उसके गुप्तांग पर अश्लील हरकत की। जिससे बच्चा चीख-पुकार मचाने लगा।

intoxicated youth committed inhumane act against innocent five-year-old child In Korba
मानिकपुर चौकी क्षेत्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मानिकपुर चौकी क्षेत्र के ढेलवाडीह बस्ती में एक शराबी युवक की अमानवीय हरकत सामने आई है। गांव में रहने वाले 26 वर्षीय सीमन लाल कंवर ने पांच साल के मासूम बच्चे के साथ यह कृत्य किया। घटना के समय आरोपी शराब के नशे में धुत था।

Trending Videos


पांच साल का मासूम बच्चा अपने घर के पास खेल रहा था। इसी दौरान गांव में रहने वाला 26 वर्षीय सीमन लाल कंवर शराब के नशे में धुत था। उसने खेल रहे मासूम बच्चे को अपने पास बुलाया। इसके बाद आरोपी ने बच्चे के गुप्तांग पर अश्लील हरकत की। कुछ देर बाद सीमन लाल कंवर ने नाखून से उसके गुप्तांग को छील दिया। बच्चा दर्द से चीखने-पुकारने लगा। रोने की आवाज सुनकर घर वाले और आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। लोगों को देखते ही आरोपी युवक वहां से भाग खड़ा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

korba


बच्चे की गंभीर हालत
मासूम बच्चे की हालत गंभीर थी, जिसे तत्काल जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने जांच के दौरान उसकी हालत गंभीर बताई। उसे तत्काल दूसरे अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। परिजनों ने इस घटना की शिकायत मानिकपुर चौकी पुलिस से की है।

ग्रामीणों में आक्रोश
इस घटना के बाद गांव में आरोपी युवक को लेकर भारी आक्रोश देखा जा रहा है। स्थानीय ग्रामीणों ने इस मासूम के साथ हुई घटना को वॉट्सऐप ग्रुप पर वायरल किया है। वे आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी सीमन लाल कंवर आदतन शराबी है। वह किसी अस्पताल में मेडिकल वाहन चलाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed