सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Trailer rams into bus packed with passengers 6 injured bus was traveling from Pendra to Korba

Korba : यात्रियों से भरी बस को ट्रेलर ने मारी ठोकर, 6 लोग हुए घायल, पेंड्रा से कोरबा आ रही थी बस

अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Wed, 01 Apr 2026 03:07 PM IST
विज्ञापन
सार

कोरबा के पसान थाना क्षेत्र अंतर्गत लैंगा मुख्य मार्ग पर बुधवार की दोपहर यात्रियों से भरी बस सड़क हादसे का शिकार हो गई जहां इस हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया वह इसकी सूचना 112 और एंबुलेंस को दी गई

Trailer rams into bus packed with passengers 6 injured bus was traveling from Pendra to Korba
korba
विज्ञापन

विस्तार

कोरबा के पसान थाना क्षेत्र अंतर्गत लैंगा मुख्य मार्ग पर बुधवार की दोपहर यात्रियों से भरी बस सड़क हादसे का शिकार हो गई जहां इस हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया वह इसकी सूचना 112 और एंबुलेंस को दी गई वही पसान थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच घटनाक्रम की जानकारी ली और आगे की कार्यवाही शुरू की।

Trending Videos


बताया जा रहा है कि जय श्री बस पेंड्रा से कोरबा के लिए सुबह बस निकली हुई थी 52 सीटर बस में लगभग 30 से 35 लोग सवार थे जो यात्रा कर रहे थे इस बस में पेंड्रा के अलावा कोरबा जिले के यात्री यात्रा कर रहे थे जहां पसान थाना क्षेत्र के लैंगा मुख्य मार्ग पर एक तेज रफ्तार ट्रेलर सामने से आ रहा था ट्रेलर वाहन ने यात्री बस के चालक दिशा की ओर ठोकर मारते हुए आगे निकल गया जहां बस के एक साइड के परखच्चे उड़ गये। इस हादसे में आधा दर्जन लोगों को चोट आई है जिसमें चार लोगों को गंभीर चोट लगने की वजह से पसान स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए रवाना किया गया और उनका उपचार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि इस हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया और यात्री बस पर सवार लोग चीख पुकार मचाने लगे। बस पर सवार कर रहा है यात्रियों की माने तो अगर आमने-सामने भिड़ंत होती तो इसमें कई लोगों की जान भी जा सकती थी फिर भी जिस हिसाब से एक्सीडेंट हुआ उसे देख कर उनके रूह कांप गए। इस यात्री बस पर कोरबा के लोग भी सवार थे जो पेंड्रा से वापस आ रहे थे इस घटना के बाद घायल लोगों के परिजनों को फोन कर घटना की जानकारी दी जहा मौके पर पहुंचे। वह इस हादसे के बाद पसान थाना पुलिस में ट्रेलर वाहन को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्यवाही में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed