{"_id":"69cbf2299c0eddb5d90b6f5e","slug":"beemar-mahila-ke-sath-rep-aaropi-girphtaar-korba-news-c-1-1-noi1487-4112717-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरबा में हैवानियत की हदें पार: बीमार महिला को प्रतीक ने बनाया हवस का शिकार, मुंह में कपड़ा ठूंसकर की वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरबा में हैवानियत की हदें पार: बीमार महिला को प्रतीक ने बनाया हवस का शिकार, मुंह में कपड़ा ठूंसकर की वारदात
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोरबा मे सिविल लाइन थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम एक बीमार महिला के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मंगलवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
Trending Videos
पीड़िता पिछले एक साल से पीलिया की बीमारी से ग्रसित है। उसका उपचार एक निजी अस्पताल में चल रहा है। घटना के दिन सोमवार दोपहर वह अपने घर के बरामदे वाले कमरे में खाट पर पड़ी थी। पीड़िता के पति काम पर गए हुए थे और दो छोटे बच्चे घर पर खेल रहे थे। हाथ-पैर में दर्द होने पर पीड़िता ने एक बच्चे से तेल लगाने को कहा। इसी दौरान एक युवक घर आया और दोनों बच्चों को अंदर जाने को कहा। बच्चों के बाहर चले जाने पर युवक ने सूनेपन का फायदा उठाया। उसने महिला के मुंह पर कपड़ा ठूंस कर इस अनैतिक कृत्य को अंजाम दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चे जब वापस लौटे तो महिला ने पड़ोस में रहने वाले लोगों को बुलाने को कहा। बस्ती के सभी लोग एकत्रित हो गए और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पच्चीस वर्षीय अर्जुन नेताम के रूप में हुई है। वह रामपुर बस्ती का निवासी है और आदतन शराबी बताया जा रहा है।
कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने इस मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता का कथन और बयान लेने के बाद उसकी पहचान करवाई गई। इसके आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी घटना से कुछ घंटे पहले भी पीड़िता के पति के साथ घर आया था।