बेहतर अनुभव के लिए ऐप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Sudden Death of Young Man Admitted to a De-addiction Center in Korba

नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती युवक की मौत: परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप, केयरटेकर ने माना दस्तावेज अधूरे

अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Tue, 31 Mar 2026 07:28 PM IST
विज्ञापन
सार

जिले के एक नशा मुक्ति केंद्र में अचानक युवक की मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि 12 हजार रुपये महीना फीस पर युवक को भर्ती किया गया था, लेकिन एक दिन पहले अचानक तबीयत बिगड़ गई।

Sudden Death of Young Man Admitted to a De-addiction Center in Korba
परिजनों का हंगामा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल परिसर स्थित एक नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती युवक सुरेंद्र राठौर की मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों ने हंगामा किया और मौत की परिस्थितियों पर संदेह जताया। सुरेंद्र शक्ति जिले के केसला निवासी था और नशे की लत से ग्रसित था।

Trending Videos


परिजनों ने उसे उपचार के लिए केंद्र में भर्ती कराया था। मृतक के पिता चुन्नी लाल राठौर ने बताया कि उन्हें ऑनलाइन जानकारी मिली थी। 26 तारीख को चार लोग घर आए और सुरेंद्र को कोरबा ले गए। उन्होंने वाहन किराया दो हजार रुपये, महीने का बारह हजार रुपये इलाज व रखरखाव का लिया। ब्लड टेस्ट के तीन हजार रुपये भी तुरंत लिए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

korba


28 तारीख को सीसीटीवी के माध्यम से परिजनों से बातचीत हुई, तब वह स्वस्थ था। 30 तारीख को तबीयत खराब होने की सूचना मिली, पहुंचने पर उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों ने मौत की परिस्थितियों पर जांच और कार्रवाई की मांग की है। मृतक के पिता ने बताया कि सुरेंद्र तीन बेटियों में इकलौता पुत्र था और छह माह पहले शराब का आदी हो गया था।
 

korba


नशा मुक्ति केंद्र के केयरटेकर राजू राजपूत ने बताया कि यह केंद्र जीवन आशा फाउंडेशन के नाम से संचालित है। यह समाज कल्याण विभाग के मार्गदर्शन में चलाया जा रहा है। राजपूत के अनुसार, सुरेंद्र स्वस्थ था, लेकिन नशा छोड़ने पर अचानक झटका आने से उसकी मौत हुई होगी। उसने यह भी स्वीकार किया कि केंद्र संचालित करने के लिए उसके पास अधूरे दस्तावेज हैं।

राजपूत ने बताया कि जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टर अंकित गुप्ता इलाज करते हैं। केंद्र में एक माह का बारह हजार रुपये शुल्क रखा गया है। कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि पोड़ी बहार खरमोरा स्थित केंद्र में युवक की मौत का मामला सामने आया है। परिजनों ने मौत को लेकर संदेह व्यक्त किया है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed