{"_id":"69cbe053eef4d758410fd572","slug":"watch-dhirendra-krishna-shastris-divine-court-miracles-and-spiritual-healing-sessions-korba-news-c-1-1-noi1487-4111994-2026-03-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"कोरबा में धीरेंद्र शास्त्री का दिव्य दरबार: 583 लोगों की घर वापसी, कहा- हिंदुओं को न कटने देंगे, न बंटने देंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरबा में धीरेंद्र शास्त्री का दिव्य दरबार: 583 लोगों की घर वापसी, कहा- हिंदुओं को न कटने देंगे, न बंटने देंगे
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Tue, 31 Mar 2026 09:11 PM IST
Link Copied
कोरबा में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दिव्य दरबार में जनसैलाब उमड़ पड़ा। चौथे दिन दो लाख से अधिक लोग पहुंचे, जिससे आस्था का महासंगम देखने को मिला। दरबार में अर्जी लगाकर लोगों को उपचार बताए गए।
इस दौरान भूत-प्रेत बाधा से पीड़ित लोगों का विशेष उपचार किया गया। पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने जैसे ही मंत्रों का उच्चारण शुरू किया, दर्जनों महिला-पुरुष असामान्य व्यवहार करने लगे। कई लोग जमीन पर लोटते और झूमते हुए नजर आए। दरबार में एक गरीब बुजुर्ग की मदद के लिए यजमान और जनप्रतिनिधियों को आगे आने को कहा गया। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए भी आगे आना चाहिए। धीरेंद्र शास्त्री ने धर्मांतरण कराने वालों को सख्त चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि जब तक जिएंगे, हिंदुओं को न कटने देंगे, न बटने देंगे और न मिटने देंगे।
घर वापसी और धर्मांतरण पर चेतावनी
बताया गया कि चौथे दिन दो लाख से अधिक लोगों की उपस्थिति दर्ज की गई। 583 लोगों की घर वापसी के बाद कथा स्थल का वातावरण बदल गया। एक मुस्लिम परिवार ने भी सनातन धर्म अपनाया है। शास्त्री ने कहा कि लालच में आकर जिन्होंने हिंदू धर्म छोड़ा था, उनमें से सैकड़ों लोग घर वापसी कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।