{"_id":"69cb9cb011497f9339023484","slug":"video-ram-barat-procession-taken-out-with-great-pomp-in-baldev-in-mathura-2026-03-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: मथुरा के बलदेव में निकली राम बरात, भक्तों ने किया जगह-जगह स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: मथुरा के बलदेव में निकली राम बरात, भक्तों ने किया जगह-जगह स्वागत
मथुरा में बलराम की नगरी बलदेव में सोमवार को भव्य राम बरात निकाली गई। श्री कल्याण सेवा समिति की ओर से निकाली राम बरात में जय श्रीराम के नारे लगने से नगर राममय हो गया। दाऊजी मंदिर बगीचे पर थानाध्यक्ष पुष्पेंद्र कुमार, पूर्व चेयरमैन राजाराम पांडेय, समिति अध्यक्ष पीतांबर पांडेय ने राम बरात में मौजूद स्वरूपों की आरती उतारी बरात का शुभारंभ किया। दो दर्जन से ज्यादा झांकियों ने सभी का मन मोह लिया। भोले बाबा की बरात ने हैरतअंगेज कारनामे दिखाए। बरात का जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा से स्वागत किया। इस मौके पर थाना पुलिस मौजूद रही। शोभायात्रा संयोजक डॉ प्रवीण पांडेय, ब्रजेश पांडेय, खूबीराम पांडेय, किशोरी पांडेय, मुनेश पांडेय, कुलदीप पांडेय, भगवत पांडेय, मदन मोहन वैद्य, बैकुंठ नाथ पांडेय, गोकुलेश पांडेय, कमल पांडेय आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पीतांबर पांडेय और संचालन डॉ. प्रवीण पांडेय ने किया। संवाद
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।