{"_id":"69caaf21eb440452f3089f48","slug":"video-tractor-march-by-butrada-villagers-over-name-dispute-at-toll-plaza-uproar-at-the-collectorate-2026-03-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shamli: टोल प्लाजा पर नाम को लेकर बुटराड़ा के ग्रामीणों का ट्रैक्टर मार्च, कलक्ट्रेट पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli: टोल प्लाजा पर नाम को लेकर बुटराड़ा के ग्रामीणों का ट्रैक्टर मार्च, कलक्ट्रेट पर हंगामा
शामली। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर टोल प्लाजा पर गांव का नाम लिखवाने की मांग को लेकर सोमवार को बुटराड़ा गांव के ग्रामीणों ने ट्रैक्टर मार्च निकाला। गांव से कलक्ट्रेट तक पहुंचे ग्रामीणों ने वहां हंगामा करते हुए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ग्राम प्रधान अनुज कुमार के नेतृत्व में ग्रामीणों ने डीएम अरविंद कुमार चौहान को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि हाईवे पर स्थित करौदा हाथी और बंतीखेड़ा टोल प्लाजा के नामकरण को लेकर विचार किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के नियमों के अनुसार टोल प्लाजा का नाम उसी गांव के नाम पर रखा जाना चाहिए, जहां से सर्वाधिक भूमि अधिग्रहित की गई हो। उनका दावा है कि हाईवे निर्माण में बुटराड़ा गांव की करीब 70 प्रतिशत से अधिक भूमि अधिग्रहित की गई है। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि सांसद और विधायक द्वारा भेजे गए पत्रों में भी बुटराड़ा नाम का उल्लेख किया गया है, लेकिन अब तक कहीं भी गांव का नाम प्रदर्शित नहीं किया गया है, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द मांग पूरी नहीं हुई तो आंदोलन शुरू किया जाएगा।इस दौरान रामपाल, पवन कुमार, वीरेंद्र कुमार, भोपाल सिंह, वीरसैन, बबलू, आमिर, उमर खान आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।