फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Rain continued through the night, followed by sunshine during the day; people are troubled by waterlogging.

Shamli News: रातभर चली बारिश, दिन में निकली धूप, जलभराव से लोग परेशान

Sat, 11 Jul 2026 01:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 11 Jul 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Rain continued through the night, followed by sunshine during the day; people are troubled by waterlogging.
गांव लांक में गलियों में भरा गंदा पानी। संवाद
शामली। जिले में रातभर बारिश हुई। शुक्रवार सुबह थमी, लेकिन लोगों की मुश्किलें कम नहीं हुईं। जलभराव, सड़कों पर कीचड़, रेलवे अंडरपास में पानी भरने की समस्याओं का लोगों को सामना करना पड़ा। दोपहर में धूप निकलने से अधिकतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई। रात में 18 एमएम बारिश हुई।
विज्ञापन

जिले में बृहस्पतिवार रात से लेकर शुक्रवार सुबह सात बजे तक कभी हल्की तो कभी तेज बारिश रुक-रुककर चलती रही। इसके बाद तेज हवा चलने के साथ ही बादल छंटने शुरू हो गए। दोपहर 12 बजे धूप निकली। शाम को छह बजे फिर से बादल छा गए। बारिश थमने से सड़कों व बाजारों में चहलपहल रही, लेकिन कुछ स्थानों पर जलभराव की समस्या से जूझना पड़ा।
विज्ञापन

गांव लांक की पट्टी सुहान में तालाब ओवरफ्लो होने से पानी गलियों और घरों में भर गया। लोगों को पशुओं के लिए चारा लाने और अन्य दैनिक कार्यों में भी दिक्कतें आईं। गांव कुड़ाना में चौधरी चरण सिंह चौक में भी जलभराव होने से ग्रामीण परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोर माजरा में गलियों में भरा पानी, ग्रामीण परेशान
थानाभवन। गांव मोर माजरा में बारिश के चलते कई गलियों और घरों के आसपास जलभराव की स्थिति गंभीर हो गई है। ग्रामीणों को गंदे पानी के बीच होकर आवागमन करना उनकी मजबूरी बन गया है। गांव के नितिन कुमार, शुभम कुमार, अर्जुन और सचिन कुमार ने बताया कि गलियों में गंदा पानी भरने से घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। साथ ही मच्छरों का प्रकोप बढ़ने से डेंगू, मलेरिया और अन्य संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बना हुआ है। ग्राम प्रधान श्याम सिंह ने बताया कि गांव से बाहर पानी निकालने के लिए नाला उपलब्ध नहीं है।
ऊन तहसील की चहारदीवारी गिरी
ऊन। तहसील का भवन आठ वर्ष पहले बना था। बृहस्पतिवार रात में हुई बारिश में तहसील की चहारदीवारी धराशाई हो गई। इसके अलावा भवन की नींव भी धंस गई है। पानी की निकासी के लिए बना नाला भी जगह-जगह से धंस गया। एसडीएम विनय सिंह भदौरिया ने बताया कि दीवार का दोबारा से निर्माण कराया जाएगा।
बिडौली सर्विस लेन पर जलभराव से परेशानी
झिंझाना/बिडौली। बिडौली सर्विस लेन मेन चौराहे पर जलभराव और कीचड़ की समस्या बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते सफाई नहीं कराई गई तो कावड़ यात्रा के दौरान इस मार्ग से गुजरने वाले शिव भक्तों को गंदे पानी और कीचड़ से होकर निकलना पड़ेगा। ग्रामीण अंशुल गर्ग, भूरा, खालिद और संजीव कुमार बताया कि लंबे समय से सड़क पर पानी जमा होने के कारण आवागमन भी प्रभावित हो रहा है।
चार फीट पानी में डूबे एक्सप्रेसवे के अंडरपास, पांच गांवों का संपर्क प्रभावित
हसनपुर लुहारी। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर मुजफ्फरनगर-थानाभवन संपर्क मार्ग स्थित अंडरपास में करीब चार फीट तक पानी भर जाने से आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया। जलालाबाद-हसनपुर लुहारी मार्ग और हसनपुर लुहारी-गोसगढ़ मार्ग के अंडरपास भी जलमग्न हो गए, जिससे राहगीरों और किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के बाद अंडरपास तालाब में तब्दील हो गए हैं। अंडरपास में पानी भरने से हसनपुर लुहारी, उमरपुर, नांगल, अलीपुरा और इस्माइलपुर गांवों का मार्ग से संपर्क प्रभावित हो गया। हसनपुर लुहारी-गोसगढ़ मार्ग पर जलभराव के कारण किसानों का खेतों तक पहुंचना मुश्किल हो गया है। खेतों से पशुओं के लिए हरा चारा लाने वाले किसानों को पानी से जान जोखिम में डालकर जाना पड़ रहा है।
उधर, थानाभवन-अंबाला हाईवे पर गांव भनेड़ाउद्दा के डेरा कांता के पास निर्माणाधीन अंडरपास का निर्माण के चलते गांव का संपर्क मार्ग बाधित हो गया। पित्त की थैली ऑपरेशन कराकर एंबुलेंस से घर लौट रही मेघराज की पत्नी को अंडरपास से पहले ही उतारना पड़ा। इसके बाद परिजनों ने उसे निजी रेहड़े से घर पहुंचाया।
बाबरी-जलालाबाद में पेड़ गिरने से यातायात बाधित
बाबरी/ जलालाबाद। बाबरी क्षेत्र के गांव चूनसा में रात में हुई तेज बारिश बार शुक्रवार को पेड़ उखड़कर सड़क पर गिर गया। इससे ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी हुई। ग्रामीण राजकुमार, राजेंद्र प्रसाद, दिनेश कुमार आदि ने बताया कि जिस समय पेड़ गिरा, उस समय गनीमत ये रही कि वहां से कोई वाहन या राहगीर नहीं जा रहे थे। जलालाबाद में गंगोह मार्ग पर अहमदपुर के निकट शीशम का बड़ा पेड़ सड़क पर गिर गया। इस दौरान कई वाहन चालक बाल-बाल बच गए।
तालाब ओवरफ्लो, वाल्मीकि बस्ती और स्कूल मार्ग पर भरा पानी
गढ़ीपुख्ता। गांव गढ़ी अब्दुल्ला खां में बारिश के चलते गांव का तालाब ओवरफ्लो हो गया, जिससे वाल्मीकि बस्ती, प्राथमिक विद्यालय तथा मुख्य बाजार जाने वाले मार्ग पर जलभराव की गंभीर स्थिति उत्पन्न हो गई है। ग्रामीण चरण सिंह, शुभम वाल्मीकि, अंकित, पिंकी, शुभम सैनी, विजय सैनी, मौनीश खान तथा विनोद आदि ने प्रशासन से मांग की है कि तालाब की तत्काल सफाई कराकर जल निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की।

बारिश में मकान की कच्ची छत गिरी
कैराना। गांव रामडा में बृहस्पतिवार शाम बारिश के दौरान रामफल के मकान के कमरे की कड़ियों की कच्ची छत अचानक गिर गई। छत गिरने से कुछ घरेलू सामान भी मलवे में दब कर नष्ट हो गया। सूचना पर हल्का लेखपाल विजित पावर ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली तथा मुआवजे के लिए रिपोर्ट अधिकारियों को भेजी। तहसीलदार अर्जुन सिंह ने बताया कि मौके पर लेखपाल को भेजा गया था। पीड़ित को मुआवजा दिलाया जाएगा।

गांव लांक में गलियों में भरा गंदा पानी। संवाद

गांव लांक में गलियों में भरा गंदा पानी। संवाद

गांव लांक में गलियों में भरा गंदा पानी। संवाद

गांव लांक में गलियों में भरा गंदा पानी। संवाद

गांव लांक में गलियों में भरा गंदा पानी। संवाद

गांव लांक में गलियों में भरा गंदा पानी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed