फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Loans will be available to boost the businesses of jaggery-based snacks and 'Palang Tod' sweets.

Shamli News: गुड़-चाट और पलंग तोड़ मिठाई के कारोबार को बढ़ावा देने के लिए मिलेगा ऋण

Sat, 11 Jul 2026 01:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 11 Jul 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Loans will be available to boost the businesses of jaggery-based snacks and 'Palang Tod' sweets.
शामली। जिले में एक जनपद एक व्यंजन योजना में गुड़-चाट व पलंग तोड़ मिठाई को शामिल करते हुए व्यापारियों को सब्सिडी समेत ऋण दिलाया जाएगा। व्यापारियों को कारोबार बढ़ाने के लिए जिले में 11 इकाइयों को तीन-तीन लाख रुपये की सब्सिडी दिए जाने का लक्ष्य दिया गया है। जिले में एक जनपद और एक व्यंजन में जिले से 30 से ज्यादा गुड़ खांडसारी से बनने वाले उत्पाद, चाट और पलंगतोड़ आदि उत्पादों और व्यापारियों के नाम कानपुर निदेशालय को भेजे गए थे। जिला उद्योग केंद्र की उपायुक्त रितिका गुप्ता ने बताया कि कानपुर निदेशालय की ओर से जिले की 11 औद्योगिक इकाइयों को गुड़, चाट, पलंग तोड़ आदि उत्पादों को योजना में शामिल किया है। कारोबार को बढ़ावा देने के लिए तीन लाख की सब्सिडी के साथ ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed