{"_id":"69caaefb2a4b7f0de70f3fdf","slug":"video-kanpur-woman-building-a-house-beaten-to-death-screamed-for-help-body-found-10-minutes-later-2026-03-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: मकान बनवा रही महिला की पीट-पीटकर हत्या, मदद को चिल्लाई 10 मिनट बाद मिली लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: मकान बनवा रही महिला की पीट-पीटकर हत्या, मदद को चिल्लाई 10 मिनट बाद मिली लाश
कानपुर देहात के मूसानगर कस्बे के मुर्तजानगर में सोमवार शाम रिश्तों के कत्ल की एक खौफनाक वारदात सामने आई। यहाँ अपने माता-पिता के साथ रह रही 32 वर्षीय रेशमा की वजनदार वस्तु से प्रहार कर बेरहमी से हत्या कर दी गई। चौंकाने वाली बात यह है कि मौत से चंद मिनट पहले रेशमा ने अपनी बहन को फोन कर जान बचाने की गुहार लगाई थी, लेकिन जब तक पुलिस और परिजन मौके पर पहुँचे, रेशमा का शव खून से लथपथ कमरे में पड़ा मिला।
मृतका की बहन सीमा ने अपने ही भाइयों पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार, रेशमा पिछले दो साल से पति से अनबन के कारण अपने मायके में रह रही थी। पिता ने उसे मकान बनाने के लिए जमीन का एक हिस्सा दिया था, जिसका उसके भाई लगातार विरोध कर रहे थे। सोमवार शाम करीब 7:30 बजे रेशमा ने फोन कर बताया कि भाई और कुछ लोग उसके साथ मारपीट कर रहे हैं, इसके बाद फोन कट गया। सीओ संजय वर्मा ने बताया कि महिला के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें पाई गई हैं। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटा लिए हैं और पुलिस भाइयों की भूमिका समेत अन्य बिंदुओं पर सघन जांच कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।