{"_id":"69caaf2ac123fa4eab08dd28","slug":"video-grand-procession-held-in-kairana-on-mahavir-jayanti-tableaux-and-golden-chariot-captivate-devotees-2026-03-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shamli: महावीर जयंती पर कैराना में निकाली भव्य शोभायात्रा, झांकियों व स्वर्ण रथ ने श्रद्धालुओं को किया आकर्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli: महावीर जयंती पर कैराना में निकाली भव्य शोभायात्रा, झांकियों व स्वर्ण रथ ने श्रद्धालुओं को किया आकर्षित
शामली। कैराना में श्री 1008 भगवान महावीर जी के जन्मोत्सव के अवसर पर सोमवार को नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में सुंदर झांकियों के साथ बैण्ड-बाजों और डीजे की भक्ति धुनों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। दोपहर करीब दो बजे शोभायात्रा बड़े जैन मंदिर से प्रारंभ हुई, जो छोटे जैन मंदिर, निर्मल चौराहा, सराफा बाजार, जोड़िया कुआं, चौक बाजार और गौशाला होते हुए जैन बाग पहुंची। शोभायात्रा में विभिन्न आकर्षक झांकियों के साथ अंत में स्वर्ण रथ पर भगवान महावीर जी विराजमान रहे, जिसने श्रद्धालुओं का विशेष ध्यान आकर्षित किया। इस दौरान सौधर्म इंद्र के रूप में संजीव जैन (चेतन स्वीट्स) एवं कुबेर इंद्र के रूप में मुन्ना जैन व उनके पुत्र विपिन कुमार जैन ने भूमिका निभाई। जैन बाग पहुंचने पर पांडु शिला पर भगवान महावीर का 108 कलशों से जलाभिषेक एवं विधि-विधान से पूजन किया गया। इसके बाद प्रतिमा को पुनः स्वर्ण रथ पर विराजमान कर शोभायात्रा को बड़े जैन मंदिर तक लाया गया, जहां विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रतिमा को स्थापित किया गया। इस अवसर पर प्रद्युमन जैन, अनुप जैन, डॉ. निर्मल जैन, अंकित जैन, संजीव जैन, हैप्पी जैन, नीरज जैन सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस बल तैनात रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।