Hindi News
›
Video
›
Chhattisgarh
›
NSUI submitted memorandum to Governor regarding student union elections in Rajnandgaon
{"_id":"69caaeb3e0ee4474fd0466e3","slug":"chhatra-sangh-chunav-rajnandgoan-news-c-1-1-noi1496-4109580-2026-03-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"राजनांदगांव छात्रसंघ चुनाव मांग: एनएसयूआई द्वारा राज्यपाल के नाम सौंपा गया ज्ञापन, 2016 के बाद नहीं हुए चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजनांदगांव छात्रसंघ चुनाव मांग: एनएसयूआई द्वारा राज्यपाल के नाम सौंपा गया ज्ञापन, 2016 के बाद नहीं हुए चुनाव
अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 30 Mar 2026 10:58 PM IST
Link Copied
राजनांदगांव में शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय पहुंचकर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने छात्रसंघ चुनाव कराए जाने की मांग को लेकर राज्यपाल के नाम प्राचार्य को पत्र सौंपा, जिसमें जल्द चुनाव कराने की मांग की गई है।
विगत कई वर्षों से छात्रसंघ चुनाव नहीं होने के कारण छात्रों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी को लेकर प्रदेशभर में एनएसयूआई द्वारा लीड कॉलेजों में ज्ञापन सौंपा जा रहा है। इसी क्रम में शहर के लीड कॉलेज शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय में भी एनएसयूआई ने ज्ञापन दिया।
ज्ञापन में राज्यपाल के नाम पत्र सौंपते हुए जल्द से जल्द प्रदेश में छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग की गई है। आखिरी बार वर्ष 2016 में छात्रसंघ चुनाव हुए थे, जिसके बाद से अब तक चुनाव नहीं कराए गए हैं। इस मांग को लेकर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने नारेबाजी करते हुए प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।