Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Gonda News
›
VIDEO: दर्द को ताकत बनाकर आगे बढ़े रितेश, सेल्फ स्टडी से पीसीएस में पाई सफलता, कॉमर्शियल टैक्स अफसर बनें
{"_id":"69ca64efe8798159cf0e7acd","slug":"video-video-tharatha-ka-takata-bnakara-aaga-bugdhha-ratasha-salfa-satada-sa-pasaesa-ma-paii-safalta-kamarashayal-takasa-afasara-bna-2026-03-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: दर्द को ताकत बनाकर आगे बढ़े रितेश, सेल्फ स्टडी से पीसीएस में पाई सफलता, कॉमर्शियल टैक्स अफसर बनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: दर्द को ताकत बनाकर आगे बढ़े रितेश, सेल्फ स्टडी से पीसीएस में पाई सफलता, कॉमर्शियल टैक्स अफसर बनें
संघर्ष जब इरादों से टकराता है तो इतिहास बनता है। कुछ ऐसी ही कहानी है गोंडा के मेवतियान मोहल्ले के रहने वाले कुमार रितेश की जिन्होंने जीवन के सबसे कठिन दौर को पार कर उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीसीएस) परीक्षा 2024 में सफलता हासिल की।
हितेश बताते हैं कि वर्ष 2020 में उन्होंने पूरी लगन के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी शुरू की थी लेकिन तभी कोरोना महामारी ने उनके जीवन को झकझोर कर रख दिया। 2021 में पूरा परिवार संक्रमण की चपेट में आ गया और इसी दौरान उनकी मां का निधन हो गया। यह उनके जीवन का सबसे बड़ा आघात था। घर की जिम्मेदारियां बढ़ गईं और पिता अकेले रह गए, ऐसे में बाहर जाकर पढ़ाई करना संभव नहीं रहा लेकिन हालातों के आगे झुकने के बजाय हितेश ने घर को ही अपनी ताकत बना लिया। सीमित संसाधनों और मानसिक पीड़ा के बावजूद उन्होंने सेल्फ स्टडी को अपना हथियार बनाया और लगातार मेहनत करते रहे। आखिरकार उनकी मेहनत रंग लाई और उनका चयन कॉमर्शियल टैक्स ऑफिसर पद पर हो गया।
परिणाम घोषित होने के बाद घर में खुशी और गम का मिला-जुला माहौल देखने को मिला। पिता रवि श्रीवास्तव अपने बेटे की सफलता पर भावुक हो उठे। कैमरे के सामने उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। उन्होंने कहा, “आज बेटे ने बड़ी सफलता हासिल की है, लेकिन उसकी मां हमारे बीच नहीं है, यही सबसे बड़ी कमी खल रही है।”
हितेश की यह कहानी न सिर्फ सफलता की मिसाल है बल्कि यह भी बताती है कि कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी अगर हौसला कायम रहे तो मंजिल जरूर मिलती है। जिले के अन्य मेधावियों के परिवारों में भी इस सफलता को लेकर खुशी का माहौल है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।