{"_id":"69ca09c1673ee4c8f402c1e1","slug":"video-everyone-fast-asleep-suddenly-loud-noise-chaos-erupted-with-screams-and-cries-in-ballia-accident-2026-03-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"सब गहरी नींद में थे...अचानक तेज आवाज हुई और मच गई चीख पुकार; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सब गहरी नींद में थे...अचानक तेज आवाज हुई और मच गई चीख पुकार; VIDEO
अयोध्या में आयोजित 1251 कुण्डीय लक्ष्मी नारायण महायज्ञ में सम्मिलित होकर लौट रहे श्रद्धालुओं की बस शनिवार की रात करीब 12:30 बजे चालक की झपकी आने से अनियंत्रित होकर मऊ रतनपुरा के पास मुबारकपुर में पीपल के पेड़ से टकरा गई। भीषण सड़क दुर्घटना में बस सवार 40 से अधिक महिला पुरूष व बच्चे घायल हो गए। अधिकतर घायल दुबहर थाना क्षेत्र के शामिल रहे। दुर्घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया, रात में ही लोग मऊ के लिए निकल पड़े।
बस दुर्घटना में बाल बाल बची आशा देवी पत्नी विनोद पासवान और इंदु देवी पत्नी रमेश पासवान ने रुंधे गले से आपबीती सुनाते हुए बताया कि शुक्रवार को स्थानीय एक नेता के साथ क्षेत्र के करीब 60 श्रद्धालु बड़े उत्साह के साथ अयोध्या महायज्ञ में शामिल होने गए थे। वहां हवन के दौरान अचानक आग लग जाने से सभी यज्ञ कुंड जलकर खाक हो गए। इस अप्रत्याशित अग्निकांड के कारण वहां भारी अफरा-तफरी मच गई। किसी तरह जान बचाकर रात में करीब 65 से अधिक लोग वहां से सुरक्षित घर के लिए रवाना हुए थे, पर उन्हें नहीं पता था कि रास्ते में एक और हादसा उनका इंतजार कर रहा है। बताया कि हम सभी लोग गहरी नींद में सोये थे, अचानक तेज आवाज के साथ चीख पुकार मच गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बस में सो रहे यात्री एक दूसरे के ऊपर गिर पड़े। कई यात्री कुचल गए। बस के कई शीशे भी टूट गए। अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।