{"_id":"6a521531411a7c07de0f1ce8","slug":"video-video-pahal-kalkara-para-madakal-kalja-ma-manaya-gaya-kanaya-janamatasava-2026-07-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : पहली किलकारी पर मेडिकल कॉलेज में मनाया गया कन्या जन्मोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : पहली किलकारी पर मेडिकल कॉलेज में मनाया गया कन्या जन्मोत्सव
मेडिकल कॉलेज के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में पहली बार नवजात बच्ची के जन्म पर शनिवार को कन्या जन्मोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने नवजात को आशीर्वाद दिया और मां को शुभकामनाएं देते हुए बेटियों के सम्मान और सुरक्षित मातृत्व का संदेश दिया।
मेडिकल कॉलेज में 23 जून को शुरू हुए स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में बृहस्पतिवार शाम पहला सफल सिजेरियन प्रसव हुआ था। पूरे अजब सिंह गांव निवासी 24 वर्षीय पूनम ने एक स्वस्थ बालिका को जन्म दिया।
विभाग की इस पहली उपलब्धि पर शनिवार को प्रसव विंग एवं वार्ड में कन्या जन्मोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, मेडिकल कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ. बीना सिंह, स्त्री एवं प्रसूति रोग विभागाध्यक्ष डॉ. महीकीर्ति, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. ज्योति यादव सहित चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों ने नवजात का स्वागत किया। सभी ने मां और बच्ची के स्वस्थ होने पर प्रसन्नता व्यक्त की और परिवार को शुभकामनाएं दीं।
प्रधानाचार्य डॉ. बीना सिंह ने कहा कि मेडिकल कॉलेज में स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग शुरू होने के बाद यह पहला सफल प्रसव है। इससे जिले की गर्भवती महिलाओं को अब विशेषज्ञ प्रसूति सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होंगी और उन्हें उपचार के लिए दूसरे जिलों का रुख नहीं करना पड़ेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।