{"_id":"69ca13d3c5355e54b1044d3c","slug":"video-samajwadi-party-members-stage-protest-against-rising-inflation-under-bjp-government-2026-03-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"भाजपा सरकार में महंगाई के विरोध में सपाइयों ने किया प्रदर्शन, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा सरकार में महंगाई के विरोध में सपाइयों ने किया प्रदर्शन, VIDEO
रॉबर्ट्सगंज कोतवाली के चुर्क मोड़ के समीप रविवार को समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने महंगाई के विरोध में धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे सपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि भाजपा सरकार के 9 साल के कार्यकाल में तेजी से मंहगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार बढ़ा है। प्रदर्शन का नेतृत्व ऊषा कोल ने किया। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं मंहगाई से परेशान हैं। सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है और महंगा हो गया है। महंगी शिक्षा से आज हम लोग पीछे हो रहे हैं। जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि भाजपा सरकार के 9 साल में हत्या, लूट, बलात्कार की घटनाएं बढ़ी हैं। आज जनता, सिलेंडर के लिए लाइन में खड़ी है। बिजली का कनेक्शन मनमाने तरीकेे से काटा जा रहा है। पेट्रोल-डीजल के लिए लोगों को लाइनें लगानी पड़ रही है। समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने सरकार के विरोध में शंखनाद किया और सरकार से भाजपा को हटाने का संकल्प लिया। मुन्ना प्रजापति ने कहा कि भाजपा सरकार केवल कागजों पर काम कर रही है। यदि धरातल पर इनका काम देखा जाए तो ये फेल वाली सरकार है। प्रदर्शन करने वालों में शांति कोल, उर्मिला भारती, सुरेश विश्वकर्मा, सरजू बैसवार, पुष्पा कोल, आरती गोंड शामिल रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।