{"_id":"69ca0ba4a93d8d34da05e68f","slug":"video-private-bus-crushes-factory-worker-on-delhi-pilani-national-highway-2026-03-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे पर निजी बस ने फैक्टरी मजदूर को कुचला, मौके पर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे पर निजी बस ने फैक्टरी मजदूर को कुचला, मौके पर मौत
भिवानी में दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे 709 ई पर सोमवार सुबह कस्बा ढिगावामंडी के समीप एक निजी बस ने फैक्टरी मजदूर को कुचल डाला। हादसा निजी बस चालक के चालक की वजह से हुआ, क्योंकि युवक बस की अगली खिड़की से नीचे उतर रहा था कि इसी दौरान बस चला दी। युवक पिछले टायर तले कुचला गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे की सूचना पाकर जूईकलां पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं हादसे के बाद बस चालक वाहन छोड़कर भाग गया।
गांव गोलागढ़ निवासी 24 वर्षीय हितेश ढिगावामंडी की एक फैक्टरी के अंदर बेल्डिंग का काम करता था। वह घर से निजी बस में सवार होकर ढिगावा ड्यूटी पर फैक्टरी आ रहा था कि इसी दौरान बस की अगली खिड़की से नीचे उतरते समय ये हादसा हो गया। वहीं हादसे की सूचना मृतक के परिजनों को दी गई। जूईकलां पुलिस थाना की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और उसे लेकर जिला नागरिक अस्पताल भिवानी पहुंची। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।