{"_id":"69ca11fac22c28da95093ad5","slug":"video-trolley-loaded-with-tractors-left-dangling-from-highway-bridge-in-mathura-2026-03-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: हाईवे पर हवा में लटक गया ट्रैक्टरों से लदा ट्राॅला, बड़ा हादसा टला; देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: हाईवे पर हवा में लटक गया ट्रैक्टरों से लदा ट्राॅला, बड़ा हादसा टला; देखें वीडियो
मथुरा में दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार को एक बड़ा हादसा टल गया। ट्रैक्टरों से लदा एक ट्राॅला गोकुल रेस्टोरेंट के पास स्थित पुल पर अनियंत्रित होकर लटक गया। पुल के नीचे सर्विस रोड होने के कारण स्थिति बेहद खतरनाक बन गई। हादसे में चालक घायल हो गया, जिसे तत्काल अस्पताल भेजा गया। उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आगरा की ओर जाने वाले मार्ग पर ट्राॅला अचानक अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग पर चढ़ गया और वहीं फंस गया। ट्राॅला में कई ट्रैक्टर लदे हुए थे, जिससे हादसे की गंभीरता और बढ़ गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने यातायात को नियंत्रित किया, जिससे कुछ समय के लिए हाईवे पर जाम की स्थिति बनी रही। ट्राॅला को हटाने के लिए क्रेन बुलाई गई, लेकिन उसे हटाने की प्रक्रिया को लेकर विवाद खड़ा हो गया। क्रेन संचालकों का कहना था कि ट्राॅला में लदे ट्रैक्टरों को पहले उतारना जरूरी है, अन्यथा संतुलन बिगड़ने से बड़ा हादसा हो सकता है। वहीं ट्राॅला मालिक का दावा था कि वाहन को मौजूदा स्थिति में ही हटाया जा सकता है। इस पर क्रेन चालक ने संभावित खतरे को देखते हुए बिना ट्रैक्टर उतारे बिना कार्य करने से साफ इनकार कर दिया। फिलहाल, पुलिस की मौजूदगी में सुरक्षित तरीके से ट्राॅला को हटाने की योजना बनाई जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।