Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Annual Function Organized at Government Primary School, Bhangudi
{"_id":"69ca0574e0619804340e5ed3","slug":"video-annual-function-organized-at-government-primary-school-bhangudi-2026-03-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"पठानकोट के सरकारी प्राइमरी स्कूल भंगुडी में वार्षिकोत्सव का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पठानकोट के सरकारी प्राइमरी स्कूल भंगुडी में वार्षिकोत्सव का आयोजन
जिले के कंडी क्षेत्र धार कलां अंतर्गत सरकारी प्राइमरी स्कूल भंगुडी में वार्षिकोत्सव स्कूल मुखी रीतू बाला, अध्यापिका नूतन शर्मा व अध्यापक अनमोल शर्मा के नेतृत्व में करवाया गया। जिसमें मुख्यातिथि के रूप में गांव के सरपंच परमजीत सिंह, ग्राम पंचायत पलाह प्रिया देवी उपस्थित हुए। जबकि कार्यक्रम में विशेष तौर पर पंचायत मैंबर ज्योति देवी, कांता देवी, मदन लाल, रविंदर कुमार, सीमा देवी, बेबी सहित गांव के लोग भी शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ सरपंच परमजीत सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित करते किया। इस अवसर पर स्कूल के नन्हें-मुन्हें बच्चों द्वारा गाना जलवा फैशन का है जलवा... मैं वारी मैं मैरी वारी मेरी समिए.. शुक्र करि दा शिकवे ना करिए गानों पर नृत्य की प्रस्तुति दी। इसके बाद छोटे बच्चों ने पंजाबी डांस सहित आदि नृत्यों द्वारा मन लुभावने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सरकारी स्कूल में अढाई घंटे छोटे बच्चों की परफॉर्मेंस देख आए हुए मेहमानों ने तारीफ की। अच्छा कलाकारी करने वाले बच्चों को आए हुए मेहमानों ने पुरस्कार वितरित किए। जिला प्राइमरी शिक्षा अधिकारी डिप्टी डीईओ डीजी सिंह के मुताबिक शिक्षा से ही छात्रों का सर्वांगीण विकास संभव है। आज के आधुनिक दौर में बच्चों की एकाग्रता को ध्यान में रखते हुए शारीरिक मानसिक व बौद्धिक विकास की ओर ध्यान देना अनिवार्य है। छात्र जीवन बच्चों को अनुशासित जीवन जीने की प्रेरणा देता है। अंत में स्कूल अध्यापिकों द्वारा कार्यक्रम में आए हुए मेहमानों का धन्यवाद किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।