{"_id":"69ca13f1f3c35ae9930607bb","slug":"video-unity-and-equality-can-be-established-in-society-by-adopting-emperor-ideas-2026-03-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"सम्राट के विचारों को अपनाकर समाज में स्थापित हो सकती है एकता और समानता, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सम्राट के विचारों को अपनाकर समाज में स्थापित हो सकती है एकता और समानता, VIDEO
मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक क्षेत्र के भांटीखुर्द गांव में रविवार को सम्राट अशोक नवयुवक चेतना मंच के तत्वावधान में सम्राट अशोक की जयंती समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सम्राट अशोक के जीवन, उनके आदर्शों और देश के प्रति उनके योगदान पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्य अतिथि श्रीराम मौर्य ने गौतम बुद्ध और भीमराव अंबेडकर सहित सभी महापुरुषों को नमन करते हुए कहा कि सम्राट अशोक ने बौद्ध धर्म अपनाकर समाज को नई दिशा देने का कार्य किया। गौतम बुद्ध, सम्राट अशोक और डॉ. भीमराव आंबेडकर जैसे महापुरुषों के विचारों को अपनाकर ही समाज में एकता और समानता स्थापित की जा सकती है। आज आवश्यकता है कि सम्राट अशोक की जयंती को गांव से लेकर पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाए। देवरिया के पूर्व विधायक दीनानाथ और मुहम्मदाबाद के पूर्व बसपा प्रत्याशी डॉ. धर्म सिंह गौतम ने सभी को इन माहापुरुषों के आदर्शों पर चलने का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर दिनेश मौर्य, अशोक कुमार, हेमंत मौर्य, चंद्रशेखर मौर्य, राजेंद्र यादव, लल्लन मौर्य, रामदरश यादव, रामानंद मास्टर आदि लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।