{"_id":"69cab0d9db7871228909b703","slug":"video-kanpur-farmers-outraged-over-rakesh-tikait-arrest-gherao-narwal-police-station-2026-03-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: राकेश टिकैत की गिरफ्तारी पर भड़के किसान, नरवल थाने का किया घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: राकेश टिकैत की गिरफ्तारी पर भड़के किसान, नरवल थाने का किया घेराव
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत की गिरफ्तारी के विरोध में सोमवार को भाकियू कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। भारी संख्या में कार्यकर्ताओं ने नरवल थाने का घेराव किया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसान नेता की गिरफ्तारी को असंवैधानिक बताते हुए कार्यकर्ताओं ने थाने के बाहर ही धरना शुरू कर दिया।
प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार किसानों की आवाज दबाने के लिए दमनकारी नीतियों का सहारा ले रही है। राकेश टिकैत की गिरफ्तारी केवल एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरे किसान आंदोलन को कमजोर करने की साजिश है। धरने की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर तैनात कर दिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।