Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Shamli News
›
Drug Trafficker Arrested with Smack Worth ₹4.03 Crore; Police Apprehend Bike-Riding Accused, Recover Over 2 Kilograms of Smack.
{"_id":"69caaf343b812329ec07d8b1","slug":"video-drug-trafficker-arrested-with-smack-worth-rs403-crore-police-apprehend-bike-riding-accused-recover-over-2-kilograms-of-smack-2026-03-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shamli: 4.03 करोड़ की स्मैक के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार, पुलिस ने बाइक सवार आरोपी को दबोचा, 2 किलो से अधिक स्मैक बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli: 4.03 करोड़ की स्मैक के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार, पुलिस ने बाइक सवार आरोपी को दबोचा, 2 किलो से अधिक स्मैक बरामद
शामली। कैराना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बुच्चाखेड़ी से ऊंचागांव जाने वाले मार्ग पर बाइक सवार एक नशा तस्कर अहसान को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 2 किलो 15 ग्राम स्मैक बरामद की गई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 4 करोड़ 3 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने आरोपी का चालान कर न्यायालय में पेश कर दिया है, जबकि स्मैक सप्लाई करने वाले मुख्य आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। पूछताछ में पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम अहसान निवासी गांव तीतरवाड़ा बताया। आरोपी ने बताया कि वह जनपद सहारनपुर के थाना नकुड़ क्षेत्र के गांव घाटमपुर निवासी सारिक से स्मैक खरीदता था और बाइक से विभिन्न स्थानों पर जाकर छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर बेचता था। पुलिस के अनुसार बरामद की गई स्मैक भी उसी सप्लायर से खरीदी गई थी। आरोपी अहसान के खिलाफ पूर्व में भी मादक पदार्थ तस्करी के पांच मुकदमे दर्ज हैं। एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपी अहसान तथा वांछित सप्लायर सारिक निवासी घाटमपुर थाना नकुड़ के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया गया है और वांछित सप्लायर की तलाश जारी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।