{"_id":"69caaf0cbdefc87f6608624a","slug":"video-four-members-of-interstate-vehicle-theft-gang-arrested-16-stolen-bikes-recovered-2026-03-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shamli: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार, चोरी की 16 बाइकें बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार, चोरी की 16 बाइकें बरामद
शामली। कांधला पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनकी निशानदेही पर चोरी की 16 बाइकें, एक तमंचा, कारतूस और तीन छुरे बरामद किए गए हैं। सोमवार को पुलिस लाइन में आयोजित प्रेसवार्ता में एसपी एनपी सिंह ने बताया कि जनपद में चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने दो बाइकों पर सवार चार संदिग्धों को पकड़ा। तलाशी में उनके पास से अवैध हथियार बरामद हुए। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम अहसान, दिलशाद उर्फ दिल्ला, इश्तकार और भूरा निवासी ग्राम कुडाना बताए। उनकी निशानदेही पर गांव गढ़ी रामकौर के जंगल में बने एक पुराने भवन से 14 अन्य चोरी की बाइकें बरामद की गईं। एसपी ने बताया कि आरोपी उत्तर प्रदेश, दिल्ली और हरियाणा के विभिन्न जिलों से बाइक चोरी करते थे। चार मामलों में संबंधित थानों में मुकदमे दर्ज हैं, जबकि अन्य वाहनों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।