{"_id":"69caaeff74f1158776052f65","slug":"video-do-not-be-intimidated-by-criminals-turn-hairpins-nails-and-pens-into-your-weapons-2026-03-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shamli: अपराधियों से घबराएं नहीं, हेयर पिन नेल्स, पैन को बनाए अपना हथियार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli: अपराधियों से घबराएं नहीं, हेयर पिन नेल्स, पैन को बनाए अपना हथियार
शामली। अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा सोमवार को शहर के पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय में अपराजिता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें छात्राओं को मार्शल आर्ट के जरिये आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए। बताया कि अपराधियों से डरने की जगह स्कूल बैग में कई सारे हथियार हैं। इनको आप इस्तेमाल कर विषम परिस्थितियों से बचकर निकल सकते हैं। मार्शल आर्ट प्रशिक्षिका अकांक्षा ने छात्राओं को बताया कि छात्राओं को आत्मरक्षा की तरफ विशेष तौर पर ध्यान देना होगा। रास्ते में जब कोई मनचला छेड़खानी करें तो उसको मुंहतोड़ जवाब दें। हेयर पिन, नेल्स, पैन, मोबाइल और बैग की मदद से खुद का बचाव करने के तरीके सिखाए। अगर आपके हाथ में पेन है तो हमलावर की आंखों में वार कर वहां से भागकर अपनी जान बचा सकते हैं। विपरीत परिस्थितियों में खुद को बचाने के लिए हमलावर के शरीर के कमजोर अंगों पर प्रहार करना चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।