सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Posing as an Excise Department Employee to Throw His Weight Around Police Take Action in Korba

Korba: खुद को आबकारी विभाग का कर्मचारी बताकर दिखा रहा था रौब, पुलिस ने की कार्रवाई

अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Fri, 10 Apr 2026 08:22 PM IST
विज्ञापन
सार

कोरबा मानिकपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत मानिकपुर कॉलोनी के जीएम ऑफिस के पास शराब के नशे में धुत एक स्कार्पियो चालक तेज रफ्तार में नजर आया जहां अचानक से वाहन रोकने के बाद बाइक सवार उस वाहन से टकरा गए।

Posing as an Excise Department Employee to Throw His Weight Around Police Take Action in Korba
korba - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

कोरबा मानिकपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत मानिकपुर कॉलोनी के जीएम ऑफिस के पास शराब के नशे में धुत एक स्कार्पियो चालक तेज रफ्तार में नजर आया जहां अचानक से वाहन रोकने के बाद बाइक सवार उस वाहन से टकरा गए। इस घटना की सूचना मिलते ही मानिकपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए आगे की कार्यवाही शुरू की।

Trending Videos


मानिकपुर चौकी पुलिस से पहुंचे दो पुलिसकर्मियों ने जब स्कार्पियो चालक से पूछताछ की तब वह शराब के नशे में था और पूछे जाने पर खुद को आबकारी विभाग का स्टाफ बता रहा था और वह आबकारी विभाग का स्टाफ बताते हुए पुलिसकर्मियों को अपना रौब दिखा रहा था। पुलिस कर्मियों ने शराब पीकर वाहन चलाने और कार्यवाही की बात कही तो उसके साथ बहस शुरू हो गया इसकी जानकारी उच्च अधिकारियों को दी जहां तत्काल स्कॉर्पियो वाहन को जप्त कर वाहन चालक के खिलाफ आगे की कार्यवाही शुरू की गई। बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो वाहन पर छत्तीसगढ़ शासन लिखा हुआ है ऐसा लगता है कि कोई सरकारी विभाग में गाड़ी अटैच में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शराब के नशे में धुत स्कार्पियो चालक का नाम आकाश यादव पिता लाल यादव मानिकपुर निवासी बताया जा रहा है। मानिकपुर चौकी पुलिस ने नशे में होने पर अल्कोहलिक मीटर से भी जांच की गई जहां शराब के नशे में पाया गया। इस मामले में कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि चालक शराब के नशे में था जहां उसके खिलाफ 185 की कार्यवाही की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की गई है।

korba

korba

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed