{"_id":"69d90910193c4f1324058fb3","slug":"mathura-boat-accident-video-from-just-before-the-tragedy-2026-04-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mathura Boat Accident: हादसे से ठीक पहले का Video, सारे कर रहे थे राधे-राधे का जाप; एक गलती पड़ी सब पर भारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura Boat Accident: हादसे से ठीक पहले का Video, सारे कर रहे थे राधे-राधे का जाप; एक गलती पड़ी सब पर भारी
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: विकास कुमार
Updated Fri, 10 Apr 2026 08:07 PM IST
सार
हादसे से ठीक पहले का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें सारे श्रद्धालु आस्था की लहरों पर सवार दिखाई दे रहे हैं। ये सभी राधे-राधे का जाप और ताली बजाते हुए दिखाई दे रहे हैं।
यूपी के मथुरा स्थित वृदांवन में शुक्रवार दोपहर पैंटून पुल से टकराकर एक नाव पलट गई। इस पर करीब 25 से 30 श्रद्धालु सवार थे। इस हादसे में अब तक 10 लोगों की जान जा चुकी है। ये सभी श्रृंगार घाट से नाव में बैठे थे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों में चीख-पुकार शुरू हो गई।
Trending Videos
2 of 7
नाव पर सवार श्रद्धालु
- फोटो : अमर उजाला
जप रहे थे राधे-राधे, नहीं पहना था किसी ने लाइफ जैकेट
अब इस हादसे से ठीक पहले का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें सारे श्रद्धालु आस्था की लहरों पर सवार दिखाई दे रहे हैं। ये सभी राधे-राधे का जाप और ताली बजाते हुए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि इस वीडियो में एक खास बात जो गौर करने वाली है वो ये किसी भी श्रद्धालु में लाइफ जैकेट नहीं पहनी थी। इसका मतलब नाविक ने लापरवाही बरती।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 7
मथुरा हादसा- सर्च ऑपरेशन
- फोटो : अमर उजाला
पांच का नहीं चला अब तक पता
इस पूरे हादसे में गोताखोरों ने 15 को बचा लिया, जिन्हें अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। सेना और पीएसी के गोताखोर बचाव अभियान में जुए गए। एनडीआरएफ व एसडीआरएफ को बुलाया गया है। शाम तक पांच से छह श्रद्धालुओं का पता नहीं चल पाया था जिनकी तलाश यमुना में की जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख व्यक्त किया है।
4 of 7
मथुरा हादसा- सर्च ऑपरेशन
- फोटो : अमर उजाला
12 घायल और 10 की मौत
डीआईजी शैलेश पांडे ने बताया है कि 10 लोगों की मौत, 12 घायल और पांच लोग अभी लापता हैं। जिनकी तलाश जारी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि बचाव दल जल्द ही सभी को सुरक्षित निकाल लिया जाएगा। हादसे में निकाले गए घायलों को तुरंत मांट सीएचसी अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
5 of 7
मथुरा हादसा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हादसे के पीछे एक वजह ये भी
बताया जा रहा है कि यमुना पर चल रहे कार्य के कारण पैंटून पुल को हटाया गया था, जिससे संतुलन बिगड़ने की आशंका है। घटना के बाद नगर निगम के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं और भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से बचने की अपील की है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।