{"_id":"69b65eace43a13d8770222ab","slug":"media-person-found-dead-in-cseb-colony-quarters-korba-news-c-1-1-noi1487-4051700-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Korba: सीएसईबी कॉलोनी में क्वार्टर पर मीडिया कर्मी का मिला शव, पुलिस मामले की जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba: सीएसईबी कॉलोनी में क्वार्टर पर मीडिया कर्मी का मिला शव, पुलिस मामले की जांच में जुटी
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: कोरबा ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 02:36 PM IST
विज्ञापन
सार
कोरबा में सिविल लाइन थाना अंतर्गत सीएसईबी (CSEB) कॉलोनी से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहाँ के एक आवास में युवा मीडिया कर्मी 26 वर्षीय इमानुएल तानडी का शव मिलने से सनसनी फैल गई।
korba
विज्ञापन
विस्तार
कोरबा में सिविल लाइन थाना अंतर्गत सीएसईबी (CSEB) कॉलोनी से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहाँ के एक आवास में युवा मीडिया कर्मी 26 वर्षीय इमानुएल तानडी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। इस खबर के बाद से स्थानीय मीडिया जगत और उनके परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई है। सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंचे और जांच कार्यवाही शुरू की शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंपा गया है।
Trending Videos
बताया जा रहा है कि स्थानीय निवासियों ने पुलिस को सूचना दी थी कि इमानुएल के आवास में कोई हलचल नहीं हो रही है। मौके पर पहुंची सिविल लाइन पुलिस ने कमरे के भीतर मीडिया कर्मी का शव बरामद किया। पुलिस ने प्रारंभिक पूछताछ के बाद शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम कराया है। बताया जा रहा है कि मृतक पत्रकार का पिता सीएसईबी कर्मी था। और रिटायरमेंट होने के बाद दूसरे जगह मकान में शिफ्ट हो गया है क्वार्टर पर तांडी आता जाता था और कभी क्वार्टर पर ही सो जाया करता था परिजनों को लगा कि क्वार्टर पर ही सो रहा होगा क्योंकि इससे पहले भी कई बार वह वहां रख चुका है। जब कई बार फोन करने के बावजूद भी वह फोन नहीं उठा रहा था तब परिजन क्वार्टर पहुंचे और काफी आवाज लगाने लगे दरवाजा नहीं खुलने पर अनहोनी की आशंका हुई खिड़की तोड़कर दरवाजा खुल गया इस दौरान मृत हालत में पड़ा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस घटना की सूचना के बाद माता-पिता और उसकी बहन मौके पर पहुंचे जिनका रो-रो कर बुरा हाल था तांडी अपने माता-पिता का एकलौता पुत्र था।दो बड़ी बहन है। इन सब का जवाबदारी इसके ऊपर था। इस खबर के बाद इमानुएल तानडी के स्कूल में पढ़ने वाले दोस्त और मीडिया जगत से लोग पहुचे हुए थे। जहां सभी एक दूसरे से बातचीत कर रहे थे कि उसको कितने बार फोन करने के बाद भी फोन नहीं उठा रहा था।
इमानुएल तानडी लंबे समय से स्थानीय इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में बतौर कैमरामैन कार्यरत थे। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं था। डॉक्टरी जांच में उन्हें शुगर (मधुमेह) की समस्या होने की पुष्टि हुई थी, जिसके बाद उनका उपचार भी शुरू किया गया था। हालांकि, मौत के पीछे के सटीक कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है। इमानुएल के आकस्मिक निधन पर शहर के पत्रकारों, सामाजिक संगठनों और उनके सहयोगियों ने गहरा दुख व्यक्त किया है। लोगों ने उन्हें एक मृदुभाषी और अपने काम के प्रति समर्पित साथी के रूप में याद किया। कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि सूचना मिलती है पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की जांच कार्यवाही में जुट गई।
