{"_id":"69b7a655b8607f69c50cefe6","slug":"a-mentally-ill-person-causes-chaos-gets-dragged-by-a-moving-vehicle-korba-news-c-1-1-noi1487-4055315-2026-03-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"Korba News: कोरबा में मानसिक रोगी का आतंक, चलती गाड़ी ने घसीटा , देखिये वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba News: कोरबा में मानसिक रोगी का आतंक, चलती गाड़ी ने घसीटा , देखिये वीडियो
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Mon, 16 Mar 2026 12:32 PM IST
Link Copied
कोरबा के टीपी नगर मुख्य चौक पर एक मानसिक रोगी युवक ने आतंक मचाया, जिससे राहगीर और वाहन चालक भयभीत हो गए। मानसिक रोगी युवक ने पहले एक कार सवार का कॉलर पकड़ा, चली कार की वजह से युवक पहिए के नीचे आने से बाल-बाल बचा। इसके बाद उसने एक एक्टिवा सवार परिवार पर भी हमला किया, जिसमें एक महिला और बच्चा शामिल थे।
घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें युवक की हरकतें साफ दिख रही हैं। वीडियो में वह एक्टिवा सवार परिवार को पत्थर मारते हुए भी नजर आ रहा था। महिला और बच्चा डरकर चिल्लाने लगे।
स्थानीय लोगों के अनुसार, यह युवक मुड़ापार का निवासी है और अक्सर टीपी नगर चौक के पास घूमता रहता है। उसकी मानसिक स्थिति अचानक बिगड़ जाती है, जिससे वह लोगों को परेशान करने लगता है।
कुछ लोगों का कहना है कि नशे की हालत में रहने के कारण उसकी यह स्थिति बनती है। युवक के कई छत्तीसगढ़ी गाने भी सोशल मीडिया पर वायरल हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि कोरबा में मानसिक रोगियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। उन्होंने प्रशासन से ऐसे लोगों पर ध्यान देने और उन्हें उचित उपचार के लिए भेजने की मांग की है।
मानसिक रोगियों की बढ़ती समस्या
स्थानीय लोगों ने बताया कि टीपी नगर क्षेत्र में मानसिक रोगी पहले भी वाहनों पर पथराव कर चुके हैं। कोरबा रेलवे स्टेशन अंतिम छोर होने के कारण अक्सर मानसिक रोगियों को ट्रेनों में बैठाकर यहां छोड़ दिया जाता है। शहर में आने के बाद ये लोग सीधे शहर की ओर रुख करते हैं। इससे यात्रियों में भय का माहौल बना रहता है। आए दिन नए मानसिक रोगी रेलवे स्टेशन और आसपास के इलाकों में देखे जाते हैं।
प्रशासन से कार्रवाई की मांग
स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से इस गंभीर समस्या पर तत्काल ध्यान देने का आग्रह किया है। उनका कहना है कि ऐसे मानसिक रोगियों को उचित देखभाल और उपचार की आवश्यकता है। इन घटनाओं से आम जनता में असुरक्षा का भाव बढ़ रहा है। प्रशासन को इन व्यक्तियों के पुनर्वास और सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।