सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Woman murders paralyzed husband to get rid of him poisons him with pesticide children testimony proves crucial

कोरबा: लकवाग्रस्त पति से छुटकारा पाने के लिए कर दी हत्या, पिलाया कीटनाशक, बच्चों की गवाही बनी अहम कड़ी

अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Fri, 30 Jan 2026 08:11 PM IST
विज्ञापन
सार

बच्चों द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर सिविल लाइन पुलिस ने बंटी देवी को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि उसने अपने पति को कीटनाशक पिलाकर मार डाला और घटना को सामान्य दिखाने की कोशिश की।

Woman murders paralyzed husband to get rid of him poisons him with pesticide children testimony proves crucial
korba
विज्ञापन

विस्तार

कोरबा में दर्री थाना क्षेत्र के लाटा अटल आवास में शुक्रवार को एक सनसनीखेज मामला सामने आया, जहां एक महिला पर अपने पति की हत्या का आरोप लगा है। 38 वर्षीय अरुण सिंह को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया था, जहां इलाज शुरू होते ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक की पत्नी 35 वर्षीय बंटी देवी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो इस खौफनाक वारदात का खुलासा हुआ।

Trending Videos


पति को कीटनाशक पिलाने का खुलासा
सूत्रों के अनुसार, बंटी देवी ने दो दिन पहले अपने 13 वर्षीय बेटे से घर के फूलों पर कीटनाशक छिड़कने के बहाने दवा मंगवाई थी। इसके बाद, गुरुवार रात को उसने अपने पति को संदिग्ध अवस्था में कुछ पिलाया, जबकि बच्चों को कमरे से बाहर भेज दिया था। मृतक की 10 वर्षीय बेटी ने खिड़की से देखा कि उसकी मां गिलास से कुछ पिला रही है। देर रात करीब डेढ़ बजे अरुण सिंह की तबीयत बिगड़ने लगी और वह उल्टी करने लगा। पत्नी ने उसे तुरंत अस्पताल ले जाने के बजाय बच्चों के कहने पर टालमटोल करती रही। सुबह तक अरुण सिंह की हालत गंभीर हो गई, जिसके बाद पत्नी उन्हें जिला मेडिकल अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों की गवाही बनी अहम कड़ी
बच्चों द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर सिविल लाइन पुलिस ने बंटी देवी को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि उसने अपने पति को कीटनाशक पिलाकर मार डाला और घटना को सामान्य दिखाने की कोशिश की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

प्रेम प्रसंग और बीमारी का शक
प्रारंभिक जांच में इस हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग की बात सामने आ रही है। वहीं, यह भी पता चला है कि अरुण सिंह लकवाग्रस्त और टीबी के मरीज थे। आशंका जताई जा रही है कि पत्नी अपनी बीमारी से तंग आकर या कथित प्रेमी के साथ नया जीवन शुरू करने की चाहत में यह कदम उठाया हो। पुलिस महिला के मोबाइल कॉल डिटेल और अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है ताकि हत्या के पीछे के पूरे उद्देश्य का पता चल सके।

 

korba

korba

 

 

korba

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed