सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Three youths standing under a tree in Korba died after a branch fell on them

तीन दोस्तों की मौत: आंधी-तूफान से बचने के लिए पेड़ के नीचे रुके, ऊपर से गिर गई डाल; गांव में मच गया कोहराम

अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Sat, 30 May 2026 10:21 PM IST
विज्ञापन
सार

कोरबा में आज एक बड़ा हादसा हो गया। जहां तेज आंधी के कारण एक पेड़ की डाल गिर गई। जिसकी चपेट में आने से तीन युवकों की मौके पर मौत हो गई। ये तीनों दोस्त बारिश से बचने के लिए एक पेड़ के नीचे खड़े थे। 

Three youths standing under a tree in Korba died after a branch fell on them
तीन युवकों की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

कोरबा जिले के पाली थाना क्षेत्र में शनिवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया। तेज आंधी-तूफान के बीच पेड़ की भारी डाल गिरने से तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना चोरका दांड गांव में हुई, जिससे पूरे गांव में मातम पसर गया।

Trending Videos


शनिवार को सुबह से ही जिले में मौसम का मिजाज बदला हुआ था। अलग-अलग इलाकों में तेज बारिश और आंधी-तूफान देखने को मिला। शाम करीब 5 बजे पाली क्षेत्र में मौसम अचानक बिगड़ गया और तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हुई। चोरका दांड गांव के तीन युवक शिवराम टेकाम 14 वर्ष, कमलेश बड़ा 18 वर्ष और दिनेश तिर्की 17 वर्ष कहीं से लौट रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वे बारिश और आंधी से बचने के लिए एक बड़े पेड़ के नीचे रुक गए। कुछ ही देर बाद तेज आंधी के कारण पेड़ की एक बड़ी डाल टूटकर तीनों के ऊपर गिर गई। डाल इतनी भारी थी कि तीनों उसके नीचे दब गए और उनकी जान चली गई। आसपास के लोगों ने ग्रामीणों को बुलाया, जिन्होंने डाल हटाई, पर तब तक बहुत देर हो चुकी थी। मृतक तीनों युवक गहरे दोस्त थे और एक ही गांव के रहने वाले थे।

पाली थाना प्रभारी नागेश तिवाती ने घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मर्ग कायम कर आगे की जांच की जा रही है। परिजनों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं।
 

हादसे के बाद मृतकों के घरों में चीख-पुकार मची है। माता-पिता और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता देने की मांग की है। मौसम विभाग ने पहले ही आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed