{"_id":"69d34a8cb677e66fc106ed49","slug":"sarpanch-beats-hospital-staff-to-death-pm-room-locked-demanding-arrest-korba-news-c-1-1-noi1487-4131881-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Korba News: सरपंच की पिटाई से अस्पताल के कर्मचारी की मौत, पीएम कक्ष में लगा ताला, आरोपी की गिरफ्तारी की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba News: सरपंच की पिटाई से अस्पताल के कर्मचारी की मौत, पीएम कक्ष में लगा ताला, आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: कोरबा ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 11:37 AM IST
विज्ञापन
सार
कोरबा मेडिकल कॉलेज अस्पताल के मॉर्चरी में शव पोस्टमार्टम के लिए लाए जाने पर सरपंच जयवीर सिंह ठाकुर ने इंतजार करने को कहा तो तैश में आकर बुजुर्ग कर्मचारी बालकृष्ण चनईया को बुरी तरह पीटा और सिर दीवार पर पटक दिया। गंभीर हालत में आईसीयू में भर्ती कर्मचारी की सोमवार सुबह मौत हो गई।
कोरबा पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
मेडिकल कॉलेज अस्पताल के शवगृह में बुजुर्ग कर्मचारी से मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया था। इस घटना में गंभीर रूप से घायल कर्मचारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। आरोपी सरपंच पर तत्काल कार्रवाई की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन जारी है।
Trending Videos
मार्च 30, 2026 को एक युवक की कुएं में गिरने से मौत हुई थी। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह लाया गया। वहां पहुंचे सरपंच जयवीर सिंह ठाकुर ने कर्मचारियों से जल्दी पोस्टमार्टम करने की जिद की। काम में व्यस्त बुजुर्ग कर्मचारी बाल कृष्ण चनैया ने इंतजार करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे तैश में आकर सरपंच ने उसकी पिटाई कर दी। उसने बुजुर्ग कर्मचारी का सिर दीवार में भी पटक दिया था। गंभीर रूप से घायल कर्मचारी गहन चिकित्सा इकाई में भर्ती था। सोमवार की सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मृतक बाल कृष्ण चनैया की बड़ी बेटी लक्ष्मी ने बताया कि पिता के साथ ड्यूटी के दौरान मारपीट हुई। इसी के चलते उनकी मौत हुई है। उन्होंने आरोपी सरपंच बेंद्रकोना निवासी जयवीर सिंह ठाकुर की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। इस मामले में विरोध प्रदर्शन कर रहे कर्मचारी पोस्टमार्टम करने से मना कर रहे हैं। जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल के पोस्टमार्टम कक्ष और मुख्य गेट पर ताला लगा दिया गया है। कर्मचारियों के अभाव में अन्य शवों का पोस्टमार्टम भी नहीं हो पा रहा है।

जिला मेडिकल कॉलेज के संयुक्त संचालक गोपाल कंवर ने बताया कि पुलिस को घटना दिनांक को ही अवगत करा दिया गया था। पुलिस ने इस मामले में मामला दर्ज कर लिया है। परिजन आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं और उनसे बातचीत की जा रही है। कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी मौके पर पहुंचे और पुलिस बल भी तैनात किया गया है। सीएसपी चतुर्वेदी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद संवैधानिक कार्रवाई की जाएगी।