{"_id":"6a5749f1c26872cd6e00a08f","slug":"three-arrested-for-gevra-mines-backup-office-loot-10-12-masked-men-executed-robbery-police-recovered-cash-cables-manhunt-continues-for-absconding-accused-korba-news-c-1-1-noi1487-4503631-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरबा: गेवरा माइंस ऑफिस में लूटपाट, कर्मचारी-जवान से मारपीट, तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरबा: गेवरा माइंस ऑफिस में लूटपाट, कर्मचारी-जवान से मारपीट, तीन आरोपी गिरफ्तार
Wed, 15 Jul 2026 03:10 PM IST
कोरबा ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: कोरबा ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 03:10 PM IST
विज्ञापन
korba
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरबा एसईसीएल गेवरा माइंस के ऑफिस में लूटपाट करने वाले गिरोह के तीन आरोपियों को दीपका पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने मुंह पर कपड़ा बांधकर ऑफिस में घुसकर कर्मचारी और सीआईएसएफ जवान से मारपीट कर मोबाइल और केबल तार लूटा था। पुलिस ने तीनों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार 7 जुलाई की रात करीब 11 बजे 10 से 12 नकाबपोश बदमाश गेवरा माइंस के ऑफिस में घुसे थे। उस समय ड्यूटी पर तैनात एसईसीएल कर्मचारी जगन्नाथ पटेल से आरोपियों ने मोबाइल छीन लिया। इसके बाद कार्यालय में रखा कीमती तांबे का केबल वायर भी लूट लिया।
विज्ञापन
वारदात के दौरान वहां मौजूद सीआईएसएफ जवान मिथुन एम ने विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की और उनका सैमसंग एस-22 मोबाइल भी लूटकर फरार हो गए।
घटना की शिकायत पर थाना दीपका में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। विवेचना के दौरान पुलिस ने मुखबिर की सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर ग्राम रालिया निवासी अरुण चौहान उर्फ ददू उम्र 23 वर्ष, सरजू प्रसाद चौहान उम्र 39 वर्ष और रोहित यादव उम्र 18 वर्ष को हिरासत में लिया।
विज्ञापन
कड़ी पूछताछ में तीनों ने लूट में शामिल होना स्वीकार किया। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने केबल तार बेचकर मिली नकदी और अन्य साक्ष्य जब्त किए। लूटे गए मोबाइलों की बरामदगी के लिए भी जांच जारी है।
पुलिस ने तीनों आरोपियों को 13 जुलाई को गिरफ्तार किया
दीपका पुलिस ने बताया कि इस लूट में रोशन यादव, भानु विश्वकर्मा, किरण चौहान और भागवत कुशरे भी शामिल थे जो अभी फरार हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है और उनके संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।