फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Three arrested for looting Gevra Mines backup office 10-12 masked men committed robbery

गेवरा माइंस ऑफिस में लूटपाट का खुलासा: तीन चोर पकड़े, लूट की केबल तार जब्त; चार अभी फरार

Wed, 15 Jul 2026 03:28 PM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Wed, 15 Jul 2026 03:28 PM IST
सार

कोरबा में दीपका पुलिस ने एसईसीएल गेवरा माइंस के बैकअप ऑफिस में हुई लूटपाट के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने मुंह पर कपड़ा बांधकर ऑफिस में घुसकर कर्मचारी और सीआईएसएफ जवान से मारपीट कर मोबाइल और केबल तार लूटा था।

विज्ञापन
Three arrested for looting Gevra Mines backup office 10-12 masked men committed robbery
गिरोह के तीन आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एसईसीएल गेवरा माइंस के बैकअप ऑफिस में हुई लूटपाट के मामले में दीपका पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने मुंह पर कपड़ा बांधकर ऑफिस में घुसकर कर्मचारी और सीआईएसएफ जवान से मारपीट की थी। उन्होंने मोबाइल फोन और कीमती केबल तार लूट लिया था, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

विज्ञापन


यह घटना 7 जुलाई की रात करीब 11 बजे हुई थी। 10 से 12 नकाबपोश बदमाश गेवरा माइंस के बैकअप ऑफिस में घुसे थे। वहां ड्यूटी पर तैनात एसईसीएल कर्मचारी जगन्नाथ पटेल से उनका मोबाइल छीन लिया गया। बदमाशों ने कार्यालय में रखा कीमती तांबे का केबल वायर भी लूट लिया।
विज्ञापन


वारदात के दौरान सीआईएसएफ जवान मिथुन एम ने विरोध किया। आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की और उनका सैमसंग एस-22 मोबाइल भी लूटकर फरार हो गए। घटना की शिकायत पर थाना दीपका में अपराध क्रमांक 317/2026, धारा 310(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने जांच शुरू की और मुखबिर की सूचना तथा तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों की गिरफ्तारी
पुलिस ने ग्राम रालिया निवासी अरुण चौहान उर्फ ददू (23 वर्ष), सरजू प्रसाद चौहान (39 वर्ष) और रोहित यादव (18 वर्ष) को हिरासत में लिया। कड़ी पूछताछ में तीनों ने लूट में शामिल होना स्वीकार किया। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने केबल तार बेचकर मिली नकदी और अन्य साक्ष्य जब्त किए। लूटे गए मोबाइलों की बरामदगी के लिए जांच अभी भी जारी है। दीपका पुलिस ने इन तीनों आरोपियों को 13 जुलाई को गिरफ्तार किया था।


फरार बदमाशों की तलाश
दीपका पुलिस ने बताया कि इस लूट में चार अन्य बदमाश भी शामिल थे। इनमें रोशन यादव, भानु विश्वकर्मा, किरण चौहान और भागवत कुशरे शामिल हैं। ये सभी आरोपी अभी फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश कर रही है। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। उनके संभावित ठिकानों पर छापेमारी भी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed