{"_id":"6a562f590ac0e211c3043ba5","slug":"mineral-dept-and-tehsil-administration-crack-down-on-sand-mafia-4-tractors-seized-100-tractor-loads-of-illegal-sand-stock-seized-in-korba-korba-news-c-1-1-noi1487-4500367-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरबा में तस्करों पर बड़ी कार्रवाई: 100 ट्रैक्टर रेत जब्त, खनिज विभाग और तहसील प्रशासन का दोहरा प्रहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरबा में तस्करों पर बड़ी कार्रवाई: 100 ट्रैक्टर रेत जब्त, खनिज विभाग और तहसील प्रशासन का दोहरा प्रहार
Tue, 14 Jul 2026 07:33 PM IST
कोरबा ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: कोरबा ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 07:33 PM IST
सार
कोरबा में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ विशेष अभियान चल रहा है। कलेक्टर के निर्देश पर खनिज विभाग और तहसील प्रशासन ने रेत तस्करों पर बड़ी कार्रवाई की।
विज्ञापन
रेत तस्करों पर एक्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश पर मंगलवार को जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ विशेष अभियान तेज किया गया है। उप संचालक खनि प्रशासन के मार्गदर्शन में खनिज विभाग और तहसील प्रशासन ने कार्रवाई की। इस दौरान रेत तस्करों पर बड़ी चोट की गई है।
विज्ञापन
खनिज उड़नदस्ता दल ने करतला में मिट्टी का अवैध परिवहन करते एक ट्रैक्टर पकड़ा। विजयनगर और मुंगाडीह में रेत का अवैध परिवहन कर रहे तीन ट्रैक्टर जब्त किए गए। सभी वाहनों को करतला और दीपका थाना की अभिरक्षा में रखा गया है।
विज्ञापन
टीम ने कुदमुरा, कसरेंगा, धवईपुर, चुइया, छुरीखुर्द, गीतारी और बरबसपुर में वैध रेत भंडारणों का औचक निरीक्षण किया। भंडारणकर्ताओं को नियमों का सख्ती से पालन करने की हिदायत दी गई। खनिज विभाग ने बताया कि अभियान का उद्देश्य अवैध उत्खनन पर नियंत्रण है। इसका लक्ष्य प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा और शासकीय राजस्व की हानि रोकना भी है। नियम उल्लंघन करने वालों पर खान और खनिज अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
अवैध रेत कारोबार पर कार्रवाई
पाली-उपरोड़ा विकासखंड के पसान अंतर्गत कोटमर्रा क्षेत्र में तहसील प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। तहसीलदार वीरेंद्र श्याम के औचक निरीक्षण में सुभाष अग्रवाल द्वारा बिना अनुमति लगभग 100 ट्रैक्टर रेत का भंडारण जब्त किया गया। मौके पर पंचनामा तैयार कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। प्रशासन के पहुंचने से पहले ही भंडारण स्थल से जेसीबी मशीन गायब कर दी गई थी। जेसीबी किसकी थी और किसके निर्देश पर हटाई गई, इसकी जांच की जा रही है।
स्थानीय शिकायतों पर कार्रवाई
स्थानीय लोगों ने लंबे समय से क्षेत्र में अवैध रेत भंडारण और परिवहन की शिकायतें की थीं। इस कार्रवाई को अवैध कारोबार पर बड़ी चोट माना जा रहा है। कार्रवाई के दौरान पसान पटवारी सहित पूरा राजस्व अमला मौजूद रहा। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि अवैध खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ सघन अभियान जारी रहेगा। दोषियों पर भारी जुर्माना और एफआईआर की कार्रवाई भी तय है।