फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News: Police Take Action Against Shop Owner for Cutting Tree Planted Under ‘Ek Ped Maa Ke Naam’ Drive

Korba: 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान में लगा पौधा काटना महंगा पड़ा, दुकान संचालक और कर्मचारी पर पुलिस का एक्शन

Mon, 03 Aug 2026 12:07 AM IST
कोरबा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Mon, 03 Aug 2026 12:07 AM IST
सार

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत लगाए गए एक पौधे को कटवाना एक दुकान संचालक को भारी पड़ गया। नगर निगम की शिकायत पर पुलिस ने दुकान संचालक और उसके कर्मचारी के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए नोटिस जारी किया है।
 

विज्ञापन
Korba News: Police Take Action Against Shop Owner for Cutting Tree Planted Under ‘Ek Ped Maa Ke Naam’ Drive
एक पेड़ मां के नाम अभियान में लगा पेड़ कटवाना भारी पड़ा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पर्यावरण संरक्षण के लिए चलाए जा रहे एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत लगाए गए एक वृक्ष को कटवाकर फिंकवाना एक दुकान संचालक को महंगा पड़ गया। नगर निगम की शिकायत पर रामपुर पुलिस ने दुकान संचालक और उसके कर्मचारी के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार निहारिका क्षेत्र में नगर निगम द्वारा वृक्षारोपण अभियान के तहत सड़क किनारे पौधा लगाया गया था। आरोप है कि ममता स्टील एंपोरियम के संचालक किशोर अग्रवाल ने अपने कर्मचारी सुधीर गिरी को निर्देश देकर उस पेड़ को कटवाकर उसे फिंकवा दिया। बिना किसी अनुमति के सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की शिकायत नगर निगम की टीम ने सिविल लाइन थाना रामपुर में दर्ज कराई।
विज्ञापन


मामले में रामपुर थाना प्रभारी आस्था शर्मा ने बताया कि नगर निगम द्वारा वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में लगाए गए पेड़ को ममता स्टील के संचालक किशोर अग्रवाल द्वारा कटवा दिया गया। लिखित शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और किशोर अग्रवाल और उनके कर्मचारी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 170 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। पुलिस ने दोनों को नोटिस देकर भविष्य में इस तरह का कृत्य न करने की हिदायत भी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: भारतमाला मुआवजा घोटाले पर ED का बड़ा शिकंजा: 12.78 करोड़ की 62 संपत्तियां कुर्क; 14 के खिलाफ कोर्ट में शिकायत

उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन और नगर निगम एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत जिले में 60 हजार वृक्ष लगाने का लक्ष्य लेकर काम कर रहे हैं। शहर को हरित बनाने के लिए निगम की टीम लगातार पौधारोपण कर रही है और लगाए गए पौधों की देखरेख व संरक्षण पर भी जोर दिया जा रहा है। इसी अभियान के तहत निहारिका क्षेत्र में भी सड़क किनारे पौधे लगाए गए थे।


प्रशासन ने साफ किया है कि अभियान के तहत लगाए गए किसी भी पेड़ को नुकसान पहुंचाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि वृक्ष पर्यावरण के लिए जरूरी हैं और इन्हें बचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। शहर में अभी भी विभिन्न वार्डों में वृक्षारोपण का काम जारी है।

इस घटना के बाद प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे अपने आसपास लगे पेड़ों की सुरक्षा करें। किसी को भी सरकारी पौधों को नुकसान पहुंचाने का अधिकार नहीं है। दोषियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed