सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Two Youths Hang Themselves from the Same Tree On Seeing the Dangling Bodies Onlookers Were Left Stunned Identi

कोरबा: एक ही पेड़ पर दो युवकों ने लगाई फांसी, शव लटकते देख उड़े होश, प्रमोद और अमित के रूप में हुई पहचान

अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Thu, 02 Apr 2026 01:01 PM IST
विज्ञापन
सार

कोरबा में बालको थाना क्षेत्र के तहत बेलाकछार जंगल में दो दोस्तों की एक साथ एक ही पेड़ में फंदे से लटकती लाश देखे जाने से हड़कंप मच गया। वहीं मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

Two Youths Hang Themselves from the Same Tree On Seeing the Dangling Bodies Onlookers Were Left Stunned Identi
korba
विज्ञापन

विस्तार

कोरबा में बालको थाना क्षेत्र के तहत बेलाकछार जंगल में दो दोस्तों की एक साथ एक ही पेड़ में फंदे से लटकती लाश देखे जाने से हड़कंप मच गया। वहीं मामले की सूचना पुलिस को दी गई। घटना की  सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना की जांच में जुट गई है।

Trending Videos


दरअसल ग्रामीण सुबह जंगल जाने के लिए निकले तभी उनकी नजर पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटकते शवों पर पड़ी। जहां इसकी सूचना तत्काल बालको थाना पुलिस को दी गई वही देखते ही देखते ग्रामीण की भीड़ एकत्रित हो गई युवक की पहचान कार्यवाही होने के बाद इसकी जानकारी उनके परिजनों को दी गई जहां वह मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि मृतक 27वर्षीय प्रमोद कंवर और 26 वर्षीय अमित माथुर के रूप में दोनों की पहचान हुई दोनों बेलाकछार गांव के रहने वाले हैं। दोनों बुधवार के दोपहर से घर से निकले हुए थे उसके बाद वापस नहीं लौटे। बताया जा रहा है कि प्रमोद कुमार बुधवार दोपहर एक बजे लगभग अमित माथुर के घर पहुंचा और दोनों एक साथ घूमने जाने के नाम से निकले हुए थे उसके बाद देर शाम होने पर अमित के घर वाले अमित के मोबाइल नंबर पर फोन कर रहे थे लेकिन वह फोन नहीं उठाया उनको लगा कि आसपास बस्ती में दोस्तों के साथ होगा काफी समय बीत जाने के बाद वह घर नहीं पहुंचा तब परिजन और रिश्तेदार के यहां उसकी खोज बिल की गई फिर भी पता नहीं चला गुरुवार की सुबह उसकी लाश फांसी की फंदे पर लटकती हुई पाए जाने की सूचना उनके परिजनों को मिली तब मौके पर पहुंचे। 

बताया जा रहा है कि दोनों एक ही पेड़ में पतला कपड़े से एक साथ फांसी के फंदे पर लटके हुए हैं। बताया जा रहा है कि दोनों बालकों के पावर प्लांट में ठेका कर्मी के रूप में काम करते थे जो पिछले कुछ दिनों से काम पर नहीं जा रहे थे। बालको पुलिस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और शव पंचनामा कार्रवाई शुरू करते हुए मृतक के परिजनों का बयान दर्ज कर रही है। फिलहाल दोनों के मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच कार्यवाही के बाद ही सामने आ सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed